मध्य प्रदेश

VIDEO: स्पेशल डीजी ने की पत्नी से मारपीट, दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा था

jantaserishta.com
28 Sept 2020 9:49 AM IST
VIDEO: स्पेशल डीजी ने की पत्नी से मारपीट, दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा था
x
मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

मध्य प्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ मारपीट का यह मामला स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा के कथित अफेयर का मामला सामने आने के बाद हुआ. शर्मा के बेटे ने डीजीपी से शिकायत की है और वायरल हो रहा वीडियो भी भेजा है.

दरअसल, आरोप है कि पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी ने उन्हें दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया था. इसको लेकर पुरुषोत्तम शर्मा और उनकी पत्नी में बहस हुई. नौबत मारपीट तक आ गई. वायरल हो रहे वीडियो में बंगले पर मौजूद उनके स्टाफ बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं.

स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने अब वीडियो में खुद के होने की बात कबूल कर ली है. उन्होंने कहा कि मैं कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हूं.

इससे पहले एसटीएफ और साइबर सेल के डीजी रह चुके पुरुषोत्तम शर्मा का नाम हनी ट्रैप केस में सामने आया था. हालांकि, पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और तत्कालीन डीजीपी वीके सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने वीके सिंह के सुपरविजन में बनी एसआईटी और गाजियाबाद का फ्लैट खाली कराए जाने पर भी सवाल उठाए थे.

पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा था, 'हनी ट्रैप मामले के लिए बनाई गई एसआईटी के सुपरविजन से डीजीपी वीके सिंह को हटा देना चाहिए. पहले एसआईटी का मुखियाआईजी सीआईडी को बनाया गया था. इसके बाद एडीजी स्तर के अधिकारी को कमान सौंपी गई. फिर इसके भी सदस्य बदल दिए गए और ऐसा करने से डीजीपी की भूमिका विवाद में आ जाती है. एसआईटी की जिम्मेदारी किसी डीजी स्तर के अधिकारी को दी जाए.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story