- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- कभी ऐसी पार्टी नहीं...
जरा हटके
कभी ऐसी पार्टी नहीं देखी होगी...VIDEO में क्या दिखा?
jantaserishta.com
12 Feb 2026 5:27 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: सऊदी अरब के शेखों की बात हो और गोल्ड की बात ना हो, ऐसा कम ही होता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि शेखों की पार्टी चल रही है और उसमें 'सोने के बिस्किट' बांटे जा रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग शेखों की अमीरी के बारे में बात कर रहे हैं कि वहां गोल्ड की वैल्यू कितनी कम है कि लोगों को खाने के आइटम की तरह सोने के बिस्किट बांटे जा रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर क्या सच में शेखों की पार्टी में सोने के बिस्किट बांटे जाते हैं या वीडियो की सच्चाई कुछ और है...
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा है कि कई लोग शेख जैसे कपड़ों में है. उन्होंने सिर पर कपड़े के साथ अगाल (काली रिंग) पहन रखी है. इसमें कई शेख कुर्सी पर बैठे हैं, तभी एक शख्स आता है, जिसके डिब्बे में सोने के बिस्किट जैसे दिखने वाला एक आइटम रखा रहता है. वो सभी के सामने डिब्बा पेश करता है और सब सोने जैसे इस आइटम को उठा लेते हैं. ये दिखने में सोने के बिस्किट जैसा आइटम है.
वीडियो के वायरल होने के बाद इसकी काफी चर्चा हो रही है और लोग इसे लेकर अलग अलग कमेंट्स कर रहे हैं. एक दावा किया जा रहा है वहां दुल्हन का भाई, दूल्हे के परिवार वालों को सोने के बिस्किट बांट रहे हैं. कई लोग इसे असली बिस्किट मान रहे हैं तो कई लोग इसे चॉकलेट या खाने का आइटम बता रहे हैं.
जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो सामने आया कि ये वीडियो सही और असली है. लेकिन, इस वीडियो को लेकर किए जा रहे दावे गलत हैं. दरअसल, ये वीडियो में जिन्हें सोने के बिस्किट कहा जा रहा है, वो चॉकलेट है. जब ग्रोक से भी इसके बारे में पूछा तो बताया कि यह असली सोना नहीं है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीछे बैठे शख्स इसे खाने के लिए रैपर को हटा भी रहे हैं. ये Patchi ब्रांड के लग्जरी चॉकलेट बार हैं, जो गोल्ड फॉइल में लिपटे हुए होते हैं और बिल्कुल छोटे सोने के बिस्किट जैसे दिखते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई और वीडियो भी हैं.
इनमें मिल्क चॉकलेट के साथ कुछ और फिलिंग होती है. Patchi एक बहुत मशहूर लक्ज़री चॉकलेट ब्रांड है (लेबनान से शुरू हुआ, अब मिडिल ईस्ट में बहुत पॉपुलर), जो स्पेशल गोल्ड-रैप्ड चॉकलेट बनाता है. इनके प्रोडक्ट्स को 'Les Lingots' या 'Gold Bar Chocolates' कहते हैं. ये छोटे-छोटे बार होते हैं, जो गोल्ड फॉइल (सोने जैसी चमकदार फॉइल) में लिपटे होते हैं, और बिल्कुल असली गोल्ड इंगोट (सोने की ईंट) जैसे दिखते हैं. कई लोग कमेंट्स में भी इस चॉकलेट का जिक्र कर रहे हैं.
Saudi wedding ceremonyBride’s brother offers 24 karat Gold biscuits to Groom’s family 😳 pic.twitter.com/2lOAZwUhoi
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) February 11, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





