- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- दूध के पैकेट से बनी...
जरा हटके
दूध के पैकेट से बनी ड्रेस पहन बच्ची ने किया कैट वॉक, देखें Video
Shubhra Nandy
9 Aug 2024 11:59 AM IST

x
इन दिनों जमकर फैशन एक्सपेरिमेंट्स हो रहे हैं. ऐसे ही एक एक्सपेरिमेंट की झलक देख आप अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेगें. वीडियो में नजर आ रही क्यूट सी बच्ची का बार्बी ड्रेस देख आप भी उसकी क्यूटनेस और मासूमियत में खो जाएंगे. लेकिन ड्रेस पर जरा गौर करेंगे तो आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएंगी. बच्ची की ड्रेस किसी आम फैब्रिक से नहीं बल्कि दूध के प्लास्टिक वाले पैकेट से बनी हुई है. ड्रेस के साथ ही बच्ची के एसेसरीज भी उसी पैकेट ने बनाए गए हैं.
वाह क्या ड्रेस है
वीडियो को प्रियल पटेल नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में एक प्यारी सी 7-8 साल की बच्ची बार्बी डॉल की तरह तैयार हुई दिख रही है. सफेद और रेड कलर की ड्रेस में वह खूब सज रही है. लेकिन उसकी इस फ्रिल वाली ड्रेस को गौर से देखने पर आप पाएंगे कि ये दरअसल अमूल की फुल क्रीम दूध की पैकेट से बनी है. पूरी ड्रेस के साथ ही बच्ची की एसेसरीज यानी गले का हार, ईयररिंग, बालों में लगा फूल भी इसी पैकेट बने हैं.
देखें Video:
उर्फी की डिजाइनर बन जाओ
वीडियो को 7.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 1 लाख से अधिक लाइक्स इस पर आए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए ड्रेस की डिजाइनर को उर्फी जावेद की पर्सनल डिजाइनर बनने की सलाह दे डाली. तो वहीं दूसरे ने लिखा, ये उर्फी की कोई रिश्तेदार है क्या. एक अन्य यूजर ने ड्रेस बनाने वाले की तारीफ की और कहा कि बहुत ही खूबसूरत ड्रेस है. वहीं एक ने लिखा कि पहली नजर में देखने पर पता ही चलता कि ड्रेस प्लास्टिक से बनी है.
Tagsदूध के पैकेटड्रेस पहन बच्चीकैट वॉकदेखें VideoMilk packetdress wearing a babycat walkwatch videoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





