जरा हटके

VIDEO: लाल साड़ी पहन महिला ने किया जोरदार डांस, इंटरनेट पर मचा तहलका

Shubhra Nandy
14 April 2025 1:49 PM IST
VIDEO: लाल साड़ी पहन महिला ने किया जोरदार डांस,  इंटरनेट पर मचा तहलका
x
Chammak Challo Gaane Par Red Saree Me Dance: 2011 में रिलीज़ हुई शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म 'रॉ-वन' का सुपरहिट गाना 'छम्मक छल्लो' आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. हाल ही में, इस गाने पर एक महिला ग्रुप के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस वीडियो में तीन महिलाएं स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं, लेकिन लाल साड़ी में डांस कर रही महिला ने अपने जबरदस्त मूव्स से सभी का ध्यान खींचा लिया.
यहां देखें डांस वीडियो

एक्सप्रेशंस और डांस स्टेप्स ने लूटा दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह परफॉर्मेंस किसी फेस्टिवल या सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई है. लाल साड़ी में महिला के एक्सप्रेशंस और डांस स्टेप्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है और कई लोगों ने इसे
करीना कपूर के ओरिजिनल डांस
से भी बेहतर बताया है.
रेड साड़ी वाली की बवाल परफॉर्मेंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूज़र @leona_maria_joyson नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 49 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में भी लोग इस परफॉर्मेंस की खूब सराहना कर रहे हैं. 'छम्मक छल्लो' गाने को अमेरिकी सिंगर एकॉन ने गाया था और इसका म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया था. यह गाना आज भी डांस परफॉर्मेंस के लिए एक पसंदीदा ट्रैक बना हुआ है. वायरल हो रहे इस डांस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, रेड साड़ी वाली ने बवाल परफॉर्मेंस दिया है. दूसरे यूजर ने लिखा, सुपर. तीसरे यूजर ने लिखा, आज भी यह गाना वायरल है.
Next Story