- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- VIDEO: पानी में छिपकर...

x
VIRAL VIDEO वायरल वीडियो: आमतौर पर हम सब यही जानते हैं कि कछुए शाकाहारी होते हैं और सिर्फ घास, पत्ते और फल जैसी चीजें ही खाते हैं. कुछ कछुए कीड़े-मकौड़े भी खाना पसंद करते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी किसी कछुए को सांप खाते हुए देखा है? ये सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कछुआ नदी किनारे एक सांप को मुंह में दबोचकर खाता हुआ नज़र आ रहा है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कछुआ नदी में मौजूद चट्टान की आड़ में छिपा बैठा है. इस दौरान पानी का बहाव तेज़ होता है और एक सांप बहता हुआ एक पत्थर के पास आकर रुकता है. तभी कछुए की नज़र उस सांप पर पड़ती है और वो मौके की तलाश में घात लगाकर बैठा होता है. कुछ ही सेकंड बाद कछुआ चट्टानों से निकलता है और सांप को मुंह में लपककर वापस पत्थरों के नीचे चला जाता है. वैसे तो कछुए को काफी धीमा जानवर कहा जाता है. लेकिन इस कछुए की शिकार करने की रफ्तार को देखकर हर कोई हैरान रह गया है.
देखें Video:
I had no idea turtles eat snakes 😳 pic.twitter.com/95SScig6mO
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 1, 2025
कछुए के इस हैरान कर देने वाले वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. वीडियो को अबतक करीब 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वायरल वीडियो पर बहुत से लोगों ने कमेंट करके अपने रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, मुझे लगता था कि कछुए शाकाहारी होते हैं और सिर्फ पौधे ही खाते होंगे. दूसरे ने लिखा- ये कछुआ तो काफी तेज निकला. ज्यादातर कछुए शाकाहारी होते हैं. लेकिन कुछ प्रजाती के कछुए आक्रामक होते हैं और मछली, मेंढक और छोटे सांप जैसे जीवों को अपना शिकार बनाते हैं.
TagsVIDEOपानीछिपकर बैठा था कछुआwaterthe tortoise was hidingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





