- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- VIDEO: शेर पर भारी...

x
Lion Lioness Fight video: कोई भला ही कितना बड़ा बॉस हो, स्टार हो और बिजनेसमैन हो, लेकिन पत्नी के आगे किसी की एक नहीं चलती है और यह बात सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, जानवरों भी लागू होती है. जंगल से आया यह वीडियो इस बात का सबसे बड़ा सबूत है. शेर भले ही जंगल का राजा है, लेकिन अपनी शेरनी के सामने उसकी भी एक नहीं चलती है. इस वीडियो में भी यही दिखाया गया है. इस वीडियो में जंगल के जानवरों को चीर-चीर कर खाने वाला बब्बर शेर अपनी फीमेल पार्टनर के आगे थर-थर कांपता नजर आया है. उसकी चेहरे की हवाइयां उड़ी दिख रही है. जंगल से आए शेर के शेरनी के आगे ढेर होने के इस वीडियो पर लोग भी उसकी चुटकी ले रहे हैं.
शेर पर भारी पड़ी शेरनी
इस वीडियो में आप देखेंगे कि गुफानुमा जगह से शेर अचानक डरता हुआ बाहर निकलता है, अगले ही पल पता चलता है कि उसकी शेरनी ने उस पर अटैक किया है. शेर अपनी शेरनी के आगे बिल्कुल बेबस है. शेरनी अपने शेर पर ऐसे बरस पड़ती है कि वो बेचारा सदमे में पानी-पानी हो जाता है. उसके चेहरे पर शेरनी के रौब का डर साफ नजर आ रहा है. आखिर तक भी जब शेर का शेरनी पर कोई दाव नहीं चला तो उसे चुपचाप पतली गली से निकलना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोगों ने पति-पत्नी के रिश्ते से जोड़कर बड़े मजेदार ही कमेंट्स पोस्ट किए हैं.
देखें Video:
His shocked face 😂😂 pic.twitter.com/WefsOe46K1
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 3, 2025
लोगों ने ली शेर की चुटकी
शेर-शेरनी के इस वीडियो पर एक ने लिखा है, 'जब शेर जैसा खतरनाक जानवर पत्नी के आगे बेबस है, तो हम इंसानों की क्या औकात है'. दूसरा लिखता है, 'पत्नी के आगे जंगल का राजा भी चपरासी है'. तीसरे ने लिखा है, 'हे प्रभु, हर जगह पत्नी को ही स्ट्रांग बना दिया', चौथा लिखता है, 'शेर का चेहरा देखो, बेचारा कैसे खौफ में नजर आ रहा है'. एक और लिखता है, 'सब कुछ खत्म हो जाएगा, लेकिन पति-पत्नी का कलेश खत्म नहीं होगा'. अब लोग इस वीडियो का लुत्फ उठा ऐसे ही मजेदार कमेंट्स पोस्ट कर शेर की चुटकी ले रहे हैं.
TagsVIDEOशेरभारी पड़ी शेरनीLionoverpowered the lionessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





