- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- VIDEO: दूल्हे ने किया...

x
Viral Video: शादी, बारात में अगर डांस न हो तो सारी खुशी अधूरी सी लगती है. जब तक बारात में दोस्त और रिश्तेदार टल्ली होकर डांस नहीं करते तब तक माहौल नहीं बनता. आजकल तो शादी में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री भी काफी ट्रेंड में है. आजकल दूल्हा- दुल्हन अपनी एंट्री के समय डांस जरूर करते हैं. आपने अबतक शादियों में नागिन धुन पर दूल्हे को डांस करते हुए तो जरूर देखा होगा. लेकिन, क्या कभी आपने दूल्हे शेरवानी पहनकर ब्रेकडांस करते हुए देखा है?
दूल्हे का ब्रेकडांस सुनकर तो आपको जरूर हंसी आ गई होगी. आखिर दूल्हा शादी के दिन ऐसा कारनामा करके अपना मज़ाक क्यों बनवाएगा? लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा आसपास मौजूद लोगों की परवाह किए बिना जो डांस करता है, उसे देखकर आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा पॉप गाने पर ब्रेकडांस कर रहा है और साथ ही हिप-हॉप मूव्स भी दिखाता है. शख्स का कॉन्फिडेंस इतना हाई है कि उसे फर्क ही नहीं पड़ रहा कि लोग उस पर हंस रहे हैं या तालियां बजा रहे हैं. उसे लगता है कि वो शेरवानी और गले में हार पहनकर डांस करता हुआ बहुत कूल लग रहा है.
देखें Video:
आसपास मौजूद लोग उसे घेरकर खड़े हो जाते हैं और इस पूरे तमाशे को एन्जॉय करते हैं. दूल्हे के साथ एक और शख्स भी डांस में उसके साथ शामिल हो जाता है. दूल्हे का यह अजीबोगरीब डांस इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aelex_0_007 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
लोग वीडियो पर ढेरों मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- माना कि डांस नहीं आता लेकिन शरम भी नहीं आती. दूसरे यूजर ने लिखा- माइकल जेक्शन नहीं ये इंजेक्शन है. तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा डांस किया है दूल्हा भाई आपने, पर दिन गलत चुन लिया. चौथे यूजर ने लिखा- टैलेंट है पर गलत जगह दिखा दिया.
TagsVIDEOदूल्हेब्रेक डांसयूजर्स बोलेमाइकल जैक्सन नहीं ये इंजेक्शनgroombreak danceusers saidthis injection is not Michael Jacksonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





