- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- VIDEO: मगरमच्छ पानी से...

x
टाइगर और मगरमच्छ दोनों ही बड़े शिकारी जानवरों की कैटेगरी में आते हैं. लेकिन, जगह-जगह का फर्क होता है. क्योंकि टाइगर जंगल में सबसे ताकतवर जानवरों में से एक है और मगरमच्छ पानी के अंदर सबसे ज्यादा ताकतवर होता है. ऐसे में अगर मगरमच्छ को पानी के बाहर किसी ताकतवर जानवर से लड़ना पड़े तो वो कमज़ोर पड़ सकता है. सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा ही कुछ दिखाया गया है.
वायरल हो रहा वीडियो राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क का बताया जा रहा है. जिसमें दिखाया गया है कि एक मगरमच्छ पानी से बाहर आकर आराम कर रहा है. तभी उसकी नजर झाड़ियों के पीछे से आ रहे एक टाइगर पर पड़ती है. जिसे देखते ही उसके होश उड़ जाते हैं और वह तुरंत अपनी जगह से उठता है और टाइगर के पहुंचने से पहले खुद पानी के अंदर घुस जाता है.
देखें Video:
मगरमच्छ, टाइगर से डर के पानी में भाग जाता है और टाइगर तालाब के किनारे आकर टहलने लगता है. इस वीडियो में टाइगर और मगरमच्छ दोनों ही बच्चों जैसे लग रहे हैं. 14 सेकंड का ये दिलचस्प वीडियो इसी के साथ खत्म हो जाता है. लेकिन यूजर इस वीडियो को देखने के बाद ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- किंग आ रहा है, चलो पानी में वापस जाओ. दूसरे यूजर ने लिखा- मगरमच्छ आकार में छोटा था नहीं तो वो टाइगर से भी ज्यादा ताकतवर था. तीसरे ने लिखा- दोनों अपने-अपने इलाके के राजा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @battilalgurjar_ranthambhore नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है- बाघिन रिद्धि के साहसी टाइगर में से एक को मलिक झील में निडरता से मगरमच्छ का पीछा करते देखा गया. उस नन्हें टाइगर की हिम्मत पूरी तरह से तब दिखी जब उसने मगरमच्छ का सामना किया. जिससे उसका आत्मविश्वास और शिकार करने की प्रवृत्ति का पता चला. वीडियो को अबतक 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 लाख 50 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
TagsVIDEOमगरमच्छपानी से बाहर आकर कर रहा था आरामCrocodile was resting aftercoming out of waterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





