- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- VIDEO: दुल्हन ने किया...

x
Emotional Wedding Moments: राजस्थानी जुबान में गाया गया 'चौधरी' गाना आज भी हर शादी की रौनक बना हुआ है. कोक स्टूडियो में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो ने आज म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मराठी लड़की जब इस राजस्थानी गाने पर डांस करती है, तो उसका होने वाला पति यह देखकर काफी इमोशनल हो जाता है. वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन के इस अंदाज को देखकर इतना इमोशनल हो जाता है कि वो अपनी आंखों के आंसू को रोक नहीं पाता है, जिसे देखकर मेहमानों के भी आंखों से आंसू छलक जाते हैं.
मराठी लड़की ने अपने मारवाड़ी अंदाज से किया दूल्हे को सरप्राइज
शादियों के सीजन के बीच वायरल हो रहे इस वीडियो में मराठी लड़की मारवाड़ी अंदाज यानी राजस्थानी अंदाज में दुल्हन के रूप में तैयार होकर अपने ससुराल और होने वाले पति के सामने आती है, जिसे देखकर दूल्हा काफी हैरान रह जाता है. मराठी लड़की ने 'लुक छुप ना जाओ जी' गाने पर मारवाड़ी अंदाज में डांस करना शुरू किया, जिसको देखने के बाद से दूल्हे के परिवार वाले एकदम हैरान, लेकिन काफी खुश नजर आते हैं. अपनी दुल्हन को इस अंदाज में देखकर दूल्हा खुशी से भावुक हो उठता है और रोने लगता है.
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा है और यूजर्स इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में शादी की तारीख भी लिखी है, जिसके हिसाब से ये कपल 5 जून को शादी कर चुका है. इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वायरल वीडियो के कमेंट में यूजर्स भी काफी इमोशनल रिएक्शन दे रहे हैं. यूजर्स ने कहा जिस तरह से दूल्हे की आंखों में आंसू और दुल्हन की आंखों में खुशी थी, उसने सारी महफिल ही लूट ली. वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखकर नजरबट्टू वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं, ताकि इस कपल को नजर ना लगे.
TagsVIDEOदुल्हनजोरदार डांसदूल्हे की आंखों से छलके आंसूBridevigorous dancetears flowed from the groom's eyesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





