- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- VIDEO: विशाल अजगर का...

x
Python Found in Delhi IGNOU Campus: बरसात का मौसम और अजगरों का पब्लिक प्लेस पर आना, अब दिल्ली वालों के लिए नई बात नहीं रही, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग और हैरान कर देने वाला है. दिल्ली के IGNOU कैंपस के पास बने तालाब में एक विशाल अजगर दिखाई दिया, जिसने एक बत्तख को निगल रखा था. ये नजारा वहां मौजूद लोगों को हैरान करने वाला था.
रेस्क्यू टीम की एंट्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, तालाब के किनारे आराम फरमा रहा अजगर अचानक रेस्क्यू टीम की नजरों में आ जाता है. कैंपस के लोगों के मुताबिक, यह अजगर कई दिनों से यहां था और पहले भी कई बत्तखें इसका शिकार बन चुकी थीं.
यहां देखें वीडियो
चौंकाने वाला पल, निगली बत्तख को उगला
जैसे ही रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ना शुरू किया, उसने अचानक निगली हुई बत्तख को बाहर उगल दिया. विशेषज्ञ बताते हैं कि जब अजगर को खतरा महसूस होता है या वह स्ट्रेस में होता है, तो वह अपना शिकार छोड़ देता है ताकि हल्का होकर भाग सके. ये पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
जंगल में सुरक्षित वापसी
रेस्क्यू टीम ने बिना नुकसान पहुंचाए अजगर को पकड़ा और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया. इस इंसानियत भरे कदम की खूब तारीफ हो रही है. इंस्टाग्राम पर @naturemowgli प्रोफाइल से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोग कमेंट कर टीम की समझदारी और मेहनत की सराहना कर रहे हैं.
TagsVIDEOविशाल अजगर का रेस्क्यूबत्तखउगलते देख दंग रह गए लोगRescue of a huge pythonpeople were stunnedto see it spitting out a duckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





