जरा हटके

VIDEO: खतरों का खिलाड़ी बना शख्स, मगरमच्छों से भरी नदी में चलाई नाव

Triveni
24 Jun 2025 5:55 PM IST
VIDEO: खतरों का खिलाड़ी बना शख्स, मगरमच्छों से भरी नदी में चलाई नाव
x
Man Rows Boat Crocodile River: सोचिए, अगर आप एक लकड़ी की पतली-सी नाव में बैठे हों और आपके चारों तरफ फैली हो खामोशी, लेकिन जानलेवा मौत....तो यकीनन आपका भी कलेजा डर से कांप उठेगा. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कुछ ऐसा ही खौफनाक, लेकिन हैरान कर देने वाला नजारा दिखा रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है. इस वीडियो में एक शख्स मगरमच्छों से भरी नदी में अकेले नाव लेकर उतरता है, वो भी बिना किसी डर या घबराहट के.
मगरमच्छों से भरी नदी में नाव लेकर कूदा शख्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी की सतह पर सैकड़ों मगरमच्छ बेजान से लेटे हुए हैं. कुछ दलदली कीचड़ में आधे धंसे हैं, तो कुछ पानी के ऊपर अपनी पूंछ फैलाकर आराम फरमा रहे हैं. इसी बीच एक इंसान लकड़ी की छोटी सी नाव लेकर इन खतरनाक जानवरों के बीच से गुजरता है. वो न तो चिल्लाता है, न ही घबराता है. बस चुपचाप नाव पर बैठे हुए आगे बढ़ता जाता है, जैसे ये उसका रोज का रास्ता हो.
शख्स को रास्ता देते दिखे मगरमच्छ
इस वीडियो की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जैसे ही नाव मगरमच्छों की तरफ बढ़ती है, वो रास्ता छोड़ते हुए इधर-उधर खिसकने लगते हैं. कोई पानी में फिसलता है तो कोई बस सिर उठाकर देखता है. मगर किसी ने भी उस इंसान पर हमला नहीं किया. सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार यह नजारा ऐसा था मानो मगरमच्छों ने उसे रास्ता दे दिया हो, जैसे कोई वीआईपी आ गया हो.
यहां देखें वीडियो
बेखौफ इंसान, खामोश मगरमच्छ
वीडियो में इंसान के चेहरे पर एक अलग ही शांति है, न कोई डर, न कोई जल्दी. उसके हावभाव देखकर लगता है जैसे वो किसी पार्क में बोटिंग कर रहा हो, जबकि सच्चाई यह है कि वो मौत के मुंह से गुजर रहा है. यही विरोधाभास इस वीडियो को और भी रहस्यमय और खौफनाक बना देता है.
यूजर्स ने दी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है और अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार और चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यही वजह है कि महिलाएं मर्दों से ज्यादा जीती हैं. एक अन्य ने कहा, लोगों से ज्यादा सिविलाइज्ड हैं ये मगरमच्छ. वहीं किसी ने लिखा, भाई तुझे डर नहीं लगता क्या
Next Story