- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- VIDEO: छोटी बच्ची ने...

x
Little Girl Rajasthani Dance: इंटरनेट पर इन दिनों एक छोटी बच्ची का प्यारा सा डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह नन्ही सी बच्ची पारंपरिक राजस्थानी ढोल की धुनों पर इस तरह नाचती दिख रही है कि देखकर हर किसी का दिल खुश हो गया है. इस मासूम सी बच्ची की अदाएं और एक्सप्रेशन्स ने सोशल मीडिया यूज़र्स का दिल जीत लिया है.
छोटी सी उम्र, बड़ा टैलेंट
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूज़र @shreejita-_1199 ने शेयर किया है, जिसमें एक छोटी बच्ची घर पर ही साड़ी की तरह एक दुपट्टा पहनकर घूंघट डाले राजस्थानी महिला की तरह नाचती दिखाई दे रही है. पारंपरिक घाघरा की तरह उसका पहनावा और घूंघट में किया गया डांस लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. बच्ची के हाथों के हावभाव, घूमर जैसी स्टेप्स और मुस्कान ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया.
यहां देखें वीडियो
घूमर डांस में बच्ची ने जीता करोड़ों दिल
वीडियो में बच्ची जिस तरह राजस्थानी घूमर डांस को पेश कर रही है, वह वाकई काबिले तारीफ है. घूमर राजस्थान की पारंपरिक लोक नृत्य शैली है, जिसे आमतौर पर महिलाएं शादी या त्योहारों के मौके पर घूंघट डालकर करती हैं. इस डांस की खासियत होती है गोल-गोल घूमना और हाथों के नाजुक मूवमेंट्स. वही सब कुछ इस छोटी बच्ची ने बखूबी किया.
घूंघट डालकर किया राजस्थानी अंदाज़ में डांस
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. किसी ने बच्ची को 'छोटी बाईसा' कहा तो किसी ने 'राजस्थानी रानी'. एक यूज़र ने लिखा, "इसका घूंघट वाला सीन दिल छू गया." वहीं किसी और ने लिखा, "इस नन्ही दादी का वीडियो 50 बार देख चुका हूं.' इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराएं चाहे कितनी भी पुरानी हों, लेकिन नई पीढ़ी उन्हें अपने अंदाज में कैसे संजो रही है, ये वाकई देखने लायक है.
TagsVIDEOछोटी बच्चीघूंघट डालकरजोरदार डांसहिला पूरा इंटरनेटlittle girlwearing a veildances vigorouslyshakes the whole internetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





