जरा हटके

VIDEO: शेर ने जंगली सुअर पर किया अटैक, फिर...

Shubhra Nandy
6 Jun 2025 3:53 PM IST
VIDEO: शेर ने जंगली सुअर पर किया अटैक, फिर...
x

Viral Video वायरल वीडियो: जंगल के राजा शेर के आगे कोई भी टिक नहीं पाता. एक बार जो शेर के सामने आ जाए फिर तो उसका बच पाना मुश्किल ही होता है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें जानवरों के बीच खतरनाक लड़ाई देखने को मिलती है. कई बार ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखकर हम खौफ में आ जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें शेर और एक जंगली सुअर के बीच जबरदस्त फाइट दिखाई गई है. इस फाइट में दोनों ही जानवरों ने जमकर लड़ाई की है. जिसे देखकर आप भी कांप जाएंगे.

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि जंगली अफ्रीकी सुअर जिसे वॉर्थोग या वार्टहॉग भी कहते हैं, जंगली अफ्रीकी सुअर की प्रजाति है, जिसके सिर पर मस्सेदार उभार होते हैं. वह गुफा में घुस रहा होता है कि तभी शेर पीछे से उसपर हमला करता है और उसे दबोचने की कोशिश करता है. वीडियो की शुरुआत इतनी खतरनाक होती है कि इसका अंत देखने के लिए हर कोई उत्साहित हो जाता है. क्लिप जैसे-जैसे आगे बढ़ती है जीवन और मौत की लड़ाई भी अपने चरम पर पहुंच जाती है. जहां एक तरफ वार्टहॉग गुफा में घुसने के लिए अपना पूरा जोर लगाता है.

देखें Video:


वहीं, शेर उसे बाहर निकलाने में अपनी पूरी ताकत झोंक देता है. क्लिप के अंत में आखिरकार उसे जीत हासिल होती है और वह उसे बाहर निकाल लेता है. जिसके बाद वह उसे अपना शिकार बना लेता है. इसी के साथ करीब 10 सेकंड की यह क्लिप खत्म हो जाती है. इस रील को इंस्टाग्राम पर @naturehuntdiaries नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. कैप्शन में लिखा है- जंगल की कच्ची और अदम्य दुनिया में गोता लगाएं, जहां जीवन की साइकिल आपकी आंखों के सामने खुलती है! राजसी शेर की चुपके से खोज करने से लेकर चीते की बिजली की तरह तेज दौड़ने तक, हर शिकार जीवित रहने की एक लुभावनी कहानी है. प्रकृति के सबसे क्रूर शिकारियों की शक्ति, गति और बहादुरी का अनुभव करें क्योंकि वे अपनी कठोर वास्तविकता से जूझते हैं. यह जंगली की अथक सुंदरता और निर्मम प्रकृति की याद दिलाता है. इसे मिस न करें! वॉल्यूम बढ़ाएं, प्ले बटन दबाएं और एड्रेनालाईन से भरे रोमांच के लिए तैयार हो जाएं!

Next Story