जरा हटके

VIDEO: दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

Triveni
21 May 2025 1:49 PM IST
VIDEO: दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर लगी आग,  मची अफरा-तफरी
x
Viral Video वायरल वीडियो: शादी को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के करतब कर रहे हैं. अब शादियां सिंपल तरीके से नहीं हो रही है. दुल्हन की एंट्री से जयमाला और फिर कपल डांस तक सब बदल चुका है. शादियों में ज्यादा दिखावा करने के चलते लोग ट्रोल भी हो रहे हैं और पैसों की बर्बादी हो रही है वो अलग. कई मर्तबा तो शादियों में ऊटपटांग हरकतें भी भारी पड़ जाती है. कई शादियों में जानलेवा हादसे भी हुए हैं. अब हाल ही में वायरल इस वीडियो को देख ही देख लीजिए. इस वीडियो को देखने के बाद आप के जहन में एक ही सवाल आएगा कि यह सब करने की जरूरत ही क्या थी.
दूल्हे की एंट्री पर हादसा
शादी से वायरल इस वीडियो को देखने के बाद किसी का भी दिल दहल सकता है. दरअसल, दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को यादगार बनाने के लिए कपड़े का कमल बनाया गया था, जिसमें दूल्हा-दुल्हन थे, लेकिन इस कमल के खिलने से पहले इसमें आग लग गई और कपल को बचाने के लिए पूरी जमात वहां पहुंच गई. सभी ने एक-एक कर इस कपड़े के कमल को खोला और फिर कपल को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि दूल्हा भी खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखे फटी की फटी रह गई है और कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो इस हादसे पर हंस रहे हैं.
यहां देखें वीडियो

लोगों ने किया जमकर ट्रोल
इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'ऐसे फालतू के ड्रामा करते क्यों हो'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'किस्मत बढ़िया है जो बच गया'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'लो भाई हो गई शादी'. चौथे यूजर ने लिखा है, 'और करो फ़ालतू के चोंचले'. अब लोग इस हरकत पर शादी करने वालो को ऐसे ही ट्रोल कर रहे हैं. इस वीडियो का कमेंट बॉक्स लोगों के भद्दे कमेंट्स से भरा पड़ा है. कइयों ने हिदायत दी है कि ऐसा करने से पहले सौ बार सोच लिया करें.
Next Story