जरा हटके

VIDEO: बाघ को किस करता दिखा शख्स, फिर जो हुआ...

Triveni
4 April 2025 1:51 PM IST
VIDEO: बाघ को किस करता दिखा शख्स, फिर जो हुआ...
x

Tiger Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें कभी शिकारी जानवर खुद से कमजोर जानवरों का शिकार करते नजर आते हैं तो कभी दो विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच दोस्ताना रिश्ता देखने को मिलता है. वैसे खूंखार शिकारी जानवरों के करीब जाना मौत को न्योता देने से बिल्कुल भी कम नहीं है, लेकिन कई बार इंसान अपनी जान जोखिम में डालकर इन जानवरों के बेहद करीब तक पहुंच जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खूंखार बाघ (Tiger) को पकड़कर उसे किस करता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स को बेखौफ होकर बाघ के साथ मस्ती करते देख लोगों के होश ही उड़ गए हैं.

इस वीडियो को @wild_animalsgram नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- बाघ चाहे तो एक वार में बंदे की खोपड़ी खोलकर रख दे, लेकिन मैं ये क्या देख रहा हूं, ये तो बंदे के आगे भीगी बिल्ली बन गया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- चाहे कितनी भी दोस्ती कर लो, वो रहंगे तो जंगली.

खतरनाक बाघ को पकड़कर उसे किस करने लगा शख्स


Next Story