- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- VIDEO: शख्स के सामने...

x
Viral Video: जंगल की दुनिया में कब क्या हो जाए, इसके बारे में कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल है. आए दिन इंटरनेट पर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कई बार लोग जंगली जानवरों को करीब से देखने के लिए जंगल सफारी (Jungle Safari) पर निकल जाते हैं और इस दौरान कई बार उनका सामना जानवरों से भी हो जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल में साइकिल से जा रहे शख्स के सामने अचानक से एक भालू आ जाता है. भालू को सामने देखकर शख्स घबरा जाता है और इसके बाद वो कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.
इस वीडियो को एक्स पर @DudespostingWs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं और लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ले लो भाई थ्रिल का मजा, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- अगर भालू का दिमाग खराब हो जाता तो ये इसका आखिरी दिन होता.
साइकिल चला रहे शख्स के सामने अचानक से आ गया भालू
Dude nearly meets his death but instincts took over pic.twitter.com/lh3YXkU0f8
— Dudes Posting Their W’s (@DudespostingWs) July 7, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स साइकिल चलाते हुए जंगल से गुजर रहा होता है, तभी अचानक से उसके सामने एक भालू आ जाता है. भालू को देखकर देखकर ऐसा लगता है कि वो जंगल में एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहा है. इसी दौरान भालू पर शख्स की नजर पड़ती है और वो उसे देखकर शेर की तरह दहाड़ने लगता है. शख्स के मुंह से शेर की तरह दहाड़ सुनकर भालू की हालत खराब हो जाती है और वो वहां से निकल जाता है, जिसके बाद शख्स राहत की सांस लेता है.
TagsVIDEOशख्सभालूmanbearजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





