- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- किंग कोबरा से दो शेरों...

x
Viral Video: जंगल की दुनिया से अक्सर शिकार और वर्चस्व की लड़ाई वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. ऐसे हैरतअंगेज नजारों को देखकर सिहरन पैदा हो जाती है. खासकर, जब कोई शिकारी जानवर अपनी ताकत दिखाते हुए किसी कमजोर जानवर का शिकार करता है तो खौफनाक मंजर को देख हैरानी होती है, लेकिन कई बार जब अलग-अलग जानवरों का सामना होता है तो कुछ ऐसा भी होता है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जंगल में दो शेरों (Lion) का सामना किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) से हो जाता है. यह नजारा जितना रोमांचक दिखता है, उतना ही सिहरन पैदा करने वाला भी है.
इस वीडियो को @daniel_wildlife_safari नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जिंदगी में एक बार देखने को मिलता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को सबसे ज्यादा मजा शेर और कोबरा के बीच की आंख-मिचौली में आया. वहीं एक यूजर ने इस पर कमेंट कर लिखा है- सांप शेरों से भागता है, छिपकली शेरों की ओर दौड़ती है.
किंग कोबरा और दो शेरों का आमना-सामना
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा सांप और दो शेरों का आमना-सामना हो जाता है. दोनों शेरों को अपनी ताकत पर पूरा भरोसा है तो किंग कोबरा के जहर का उन्हें अंदाजा भी है, इसलिए शेर किंग कोबरा के आसपास घूमते हैं, लेकिन दूरी भी बनाए रखते हैं. कोबरा भी फुफकारते हुए दोनों के सामने डंटा रहता है.इस बीच एक छिपकली भी जुड़ जाती है. माना जा रहा है कि किंग कोबरा छिपकली का शिकार करने आया था, लेकिन शेरों के आने से उसका ध्यान भटक गया. कुछ देर बाद किंग कोबरा वहां से चला जाता है और छिपकली शेरों के पास पहुंच जाती है. यहां हैरत की बात तो यह है कि शेर भी छिपकली को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और उसे जाने देते हैं.
Tagsकिंग कोबरादो शेरों का हुआ आमना-सामनाजमकर वायरल हुआ VIDEOKing Cobra and twolions face to faceVIDEO goes viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





