- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- चिली में तेज हवाओं के...

सैंटियागो: दक्षिण अमेरिकी देश चिली के प्रसिद्ध टोरेस डेल पाइन नेशनल पार्क से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां घूमने पहुंचे एक जर्मन पर्यटक को सस्पेंशन ब्रिज पार करते समय अचानक तेज हवाओं का सामना करना पड़ा। हवा के शक्तिशाली झोंकों के कारण पुल बुरी तरह हिलने लगा और पर्यटक का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान उसने पुल के किनारे लगे तारों को दोनों हाथों से कसकर पकड़ लिया। गनीमत रही कि पर्यटक नीचे नहीं गिरा। उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने इस खौफनाक घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
A tourist experienced a nightmare scenario while trekking Chile’s Torres del Paine National Park, as strong winds caused the suspension footbridge he was on to lurch violently. https://t.co/GLSL7zUk3S
— ABC News (@ABC) November 25, 2026
Ce touriste allemand en visite au Chili a violemment expérimenté le vent local sur ce pont suspendu... https://t.co/9Z3jRrpQA2
— Meteo60 (@meteo60) November 25, 2026





