जरा हटके

शख्स ने ऑटो को बनाया लग्जरी गाड़ी, देखें वायरल हुआ VIDEO

Shubhra Nandy
29 July 2025 3:52 PM IST
शख्स ने ऑटो को बनाया लग्जरी गाड़ी, देखें वायरल हुआ VIDEO
x

Viral Video वायरल वीडियो: अगर लग्जरी गाड़ियों की बात करें तो रोल्स रॉयस का नाम सबसे ऊपर आता है. बता दें, रोल्स रॉयस की हर एक गाड़ी की कीमत करोड़ों में होती है, ऐसे में जाहिर है आम आदमी के लिए इसे अफोर्ड करना काफी मुश्किल है, लेकिन हमारे देश में कुछ तेजस्वी लोग है, जो भले ही लग्जरी गाड़ियां नहीं खरीद सकते हैं, लेकिन जुगाड़ कर उनके जितना कंफर्ट हासिल कर सकते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपने ऑटो को बिल्कुल रोल्स रॉयस जैसा लुक दे दिया है.

ऑटो को बनाया रोल्स रॉयस जैसा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने ऑटो के साथ खड़ा है. बता दें, ऑटो का लुक बिल्कुल वैसा नहीं है, जैसे आमतौर पर ऑटो होते हैं. शख्स ने ऑटो लग्जरी लुक देने के लिए पूरा मोडिफाई कर लिया है. वीडियो में आप देख सकते हैं, कि सबसे पहले शख्स ने अपने ऑटो की छत का लुक चेंज किया है. अब ऑटो में पूरी छत नहीं है, बल्कि आधी है.

देखें Video:

इसी के साथ शख्स ने ऑटो के दरवाजों को हटाकर गोल्ड जैसी मोटी - मोटी चेन को लगाया है. इसके बाद जब आप ऑटो का फ्रंट लुक देखेंगे, तो आपको कई भोपू नजर आएंगे. सबसे खास बात यह है कि जैसे गाड़ियों में छतें ऑटोमेटिक तरीके से खुलती और बंद होती है, ठीक वैसे ही इस ऑटो की छत है. इसी के साथ ऑटो की सीट में अच्छी क्वालिटी की लेदर सीट लगाई है.

लोगों ने कहा- पूरा रोल्स रॉयस सदमे में है

सोशल मीडिया पर ऑटो का यह कमाल का वीडियो धड़ाके से वायरल हो रहा है. अब तक इसे 82,192 से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं और लाखों की संख्या में इस वीडियो को व्यूज मिल चुके हैं. वहीं जिन- जिन लोगों ने इस वीडियो को देखा, उन्होंने अपने रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई के ऑटो को देखकर पूरा रोल्स रॉयस सदमे में चला गया है', दूसरे यूजर ने लिखा, इस कमाल के ऑटो ने तो BMW को भी फेल कर दिया है', तीसरे यूजर ने लिखा, भाई ने ऑटो समाज की इज्जत बढ़ा दी.

Next Story