- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- पहलवान ने...

x
VIRAL VIDEO वायरल वीडियो: शादी-ब्याह में अब ज्यादा ही ऊटपटांग चीजें होने लगी है. कभी स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के लिए यार-दोस्त अजीबो-गरीब गिफ्ट लाकर दे रहे हैं, तो कभी घोड़ी पर बैठे दूल्हे के आगे अटपटे स्टंट किए जा रहे हैं. यह मान लो कि अब एकाध ही शादी होगी जो सिंपल तरीके से हो रही होगी, नहीं तो आपको छोटे बजट से लेकर बड़े बजट की शादियों में ऐसी-ऐसी चीजें और हरकतें देखने को मिलेंगी, जो आपसे देखी भी नहीं जाएगी. अब शादी से आए इस वीडियो को ही देखिए. इसे देखने के बाद आप भी कह देंगे कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी. दरअसल, स्टेज पर बैठे वेडिंग कपल को एक हट्टा-कट्टा शख्स अपने सिर से नारियल फोड़कर दो गिलास में पानी निकालता है और फिर कपल को पीने को देता है.
दूल्हा-दुल्हन के आगे फोड़ा नारियल
आप देखेंगे कि काले बनियान और जींस पहने यह तंदुरुस्त आदमी कैसे अपनी जान को जोखिम में डालकर सिर से नारियल को फोड़ रहा है. वहीं, इसका स्टंट देख दूल्हे के बगल में बैठी दुल्हन की सांसे अटकी हुई है और वह बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं कर रही है. दूसरी तरफ पहलवान भाई साहब अपना काम जारी करने में लगे हैं. पहलवान जैसे ही नारियल पानी के दो गिलास भरकर देता है, तो दूल्हे राजा झट से गिलास ले लेते हैं, लेकिन दुल्हन है कि वह हिचकिचाती हुई गिलास पकड़ती है. अब इस वीडियो में लोगों ने दुल्हन को नोटिस किया है, जिस पर वह रिएक्ट कर रहे हैं.
देखें Video:
दुल्हन को देखो और बताओ क्या आपने कुछ नोटिस किया? pic.twitter.com/ANU77GaJfJ
— Rupali Gautam (@Rupali_Gautam19) June 19, 2025
दुल्हन के लिए क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'शादियों में इस तरह के ड्रामों की क्या जरूरत है'. दूसरा यूजर लिखता है, 'आशा करता हूं कि बेचारी दुल्हन का दूल्हा सेफ हो'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'दुल्हन डर रही है, औरतों में डर जाता होता है और मेरी वाइफ भी लड़ाई झगड़े से बहुत डरती है. चौथा लिखता है, 'पहलवान की इस हालत में देख दुल्हन से रहा नहीं जा रहा और वो उसके लिए चिंता कर रही है'. पांचवां लिखता है, 'दुल्हन ने इन सब ड्रामे को इग्नोर करने की कोशिश की. अब लोगों के ऐसे ही इस वीडियो पर मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं.
Tagsपहलवानदूल्हा-दुल्हनफोड़ा नारियलजमकर वायरल हुआ VIDEOWrestlerbride and groombroke coconutVIDEO went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





