- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- दूल्हे की भाभी ने...

x
Groom Bhabhi Amazing Dance: शादी में अब डांस परफॉर्मेंस का चलन आम हो गया है. अब हर शादी में बहन, भाभी, ननद, देवर, चाचा, भाई आदि ग्रुप के साथ या सोलो डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं. शादी से वायरल डांस के वीडियो लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं. अब शादी से आया दूल्हे की भाभी के डांस का यह वीडियो आप देखते ही रह जाओगे. सोशल मीडिया पर यह नई-नवेली दुल्हन की जेठानी के डांस का यह वीडियो खूब गदर मचा रहा है. दूल्हे की भाभी का डांस और उसकी खूबसूरती देख लोग उसपर पर फिदा होते भी दिख रहे हैं.
दूल्हे की भाभी का जोरदार डांस
वीडियो में देख सकते हैं कि ग्रे रंग का खूबसूरत लहंगा पहने दूल्हे की भाभी कैसे स्टेज पर फिल्म 'वीरे द वेडिंग' के गाने 'कितनी तारीफा चाय दिया तेनु' पर बेहद खूबसूरत डांस कर रही हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेज रंग-बिरंगे फूलों से सजी हुई है और भाभी के डांस से स्टेज की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई है. इस वीडियो पर लिखा है, 'क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि यह दूल्हे की भाभी है? दूल्हे की भाभी के इस जोरदार डांस वाले वीडियो पर लोग कैसे और कितना प्यार लुटा रहे हैं आइए कमेंट बॉक्स में देखते हैं.
देखें Video:
भाभी के डांस पर लोगों के कमेंट्स
भाभी के डांस पर एक यूजर ने लिखा है, 'डांस तो बकवास हैं, लेकिन भाभी जी बहुत सुंदर हैं'. दूसरा यूजर लिखता है, 'बिना दुपट्टे के लहंगा अच्छा नहीं लग रहा'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'इसमें विश्वास करने वाली क्या बात है, भाभी ही तो है'. कई ऐसे भी यूजर्स हैं, 'जिन्होंने दूल्हे की भाभी के डांस की खूब तारीफ की है'. इसमें एक ने लिखा है, 'भाभी और उनका डांस दोनों ही खूबसूरत'. दूसरा लिखता है, 'भाभी के डांस ने स्टेज की शोभा बढ़ा दी'. बता दें, इस वीडियो पर 70 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. कई यूजर्स दूल्हे की भाभी के डांस के साथ-साथ उसकी खूबसूरती पर भी मर-मिटे हैं.
Tagsदूल्हे की भाभीस्टेजजबरदस्त डांसधड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEOThe groom's sister-in-lawstagetremendous danceVIDEO went viral indiscriminatelyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





