- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- दूल्हे की बहन ने बारात...
जरा हटके
दूल्हे की बहन ने बारात में झूमकर किया डांस, देखें वायरल Video
Shubhra Nandy
15 Sept 2024 11:46 AM IST

x
Groom Sister's Dance Video: शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज (Dance Videos) की भरमार हो जाती है. इंटरनेट पर आए दिन शादी के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो वायरल होता है तो कभी दुल्हन की बहन का, तो कभी रिश्तेदारों के डांस वीडियो भी देखने को मिलते हैं. कभी दूल्हे के पापा-मम्मी का डांस वीडियो वायरल होता है, तो कभी भाई-भाभी का डांस वीडियो. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की बहन ने जमकर डांस किया है. ये डांस वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के वेन्यू पर दूल्हा पहुंच चुका है और उसके साथ परिवार की कई महिलाएं भी साथ खड़ी नज़र आ रही हैं. वहीं सामने पर्पल कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही दूल्हे की बहन एंट्री के दौरान डांस करने लगती है. दूल्हे की बहन पॉप्युलर बॉलीवुड सॉन्ग प्यारा भइया मेरा दूल्हा राजा बन के आ गया... गाने पर डांस कर रही है. बहन बहुत खूबसूरती से डांस स्टेप्स कर रही है, जो देखने में काफी जबरदस्त लग रहा है. बहन को ऐसा डांस करते देख सामने खड़े दूल्हे की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. आसपास खड़ी महिलाएं भी इमोशनल होकर डांस देखती हैं.
देखें Video:
बहन के इस डांस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @alaapweddingplanner नाम के पेज से शेयर किया है. वीडियो को अबतक 51 हज़ार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वीडियो पर लोग जमकर तारीफों भरे कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मेरा भी बचपन का सपना है इस गाने पर बाई की शादी में डांस करना. दूसरे यूजर ने लिखा- इस दीदी ने कितना अच्छा डांस किया है. तीसरे यूजर ने लिखा- ये गाना हर बहन का अमोशन है. आपको ये डांस वीडियो कैसा लगा? कमेंट करके बताइए.
Tagsदूल्हे की बहनबारातझूमकर किया डांसदेखें वायरल VideoThe groom's sisterthe wedding processiondanced with joysee viral videoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





