- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- दूल्हे 'राजा' ने...

x
वायरल वीडियो Viral Video: लड़का हो या लड़की दोनों ही अपनी शादी के दिन को स्पेशल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते और कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते है. जहां कुछ लोग जबरदस्त डांस करते हुए धमाकेदार एंट्री करते हैं, तो वहीं कोई गाना गाते हुए लोगों का ध्यान खींच लेता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर शादी के कुछ पल वायरल हो जाते हैं, जिन्हें देखकर कई बार लोग जहां हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं, तो वहीं कई बार कुछ वीडियो इमोशनल भी कर देते हैं. ऐसा ही शादी का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ नाचने की कोशिश करता नजर आ रहा है.
दूल्हे का डांस, दुल्हन की चुप्पी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दुल्हन की एंट्री हो रही है, तभी एक महिला दूल्हे का हाथ पकड़कर दुल्हन के हाथ में दे देती है और उन्हें नाचने के लिए कहती है. हालांकि, दुल्हन नहीं नाचती है, लेकिन दूल्हा पूरे जोश में अपने डांस की शुरुआत कर देता है और बार-बार दुल्हन के साथ नाचने की कोशिश करने लगता है, लेकिन दुल्हन अपने होने वाले पति को जरा सा भी भाव नहीं देती है. इसके बाद दूल्हा, दुल्हन को लुभाने के लिए अपना डांस शुरू कर देता है और खूब ठुमके लगाकर नाचता है, लेकिन दुल्हन वहीं की वहीं खड़ी रह जाती है और डांस करने में जरा भी इंटरेस्ट नहीं दिखाती है. इस बीच दुल्हन बेहद अजीब तरीके से दूल्हे को देखती है. वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि, लगता है दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया.
यहां देखें वीडियो
यह वीडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. वहीं जिन-जिन लोगों ने इस वीडियो को देखा, उन्होंने काफी फनी रिएक्शन दिए हैं, जिसे पढ़कर आप भी हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. वीडियो को देख चुके एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'डांस दूल्हा कर रहा है, शर्म मुझे आ रही है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है दुल्हन दूल्हे के डांस को देखकर नाराज हो गई है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है लड़की को लड़का पसंद नहीं आया है', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, 'दूल्हे ने दुल्हन के सारे स्टेप्स कर लिए हैं, तो वह कैसे नाचेगी.'
Tagsदूल्हे 'राजा'दुल्हनठुमकेधड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEOThe groom 'Raja'the bridedancingthe VIDEO went viral in a big wayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





