- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- सिंदूर के रस्म में...

x
Dulhan ka gussa viral video: शादी सिर्फ रस्मों का नहीं, अब मनोरंजन का भी नाम हो गया है..सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो हर कभी सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी भी होती है और हंसी भी आती हैं. अब इस बात को एक वायरल वीडियो ने फिर से साबित कर दिया है. इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे एक प्रैंक वीडियो में एक नवविवाहित जोड़े ने सिंदूर की रस्म को इतना फनी बना दिया कि लोग हंसी से लोटपोट हो गए.
सिंदूर की रस्म में छिड़ा मेकअप वॉर
इस वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा बेहद रोमांटिक अंदाज़ में दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने जा रहा होता है, तभी दुल्हन जो शादी के मेकअप में एकदम गॉर्जियस लग रही है, मज़ाकिया लहजे में कहती है, अगर सिंदूर मेरे चेहरे पर गिरा, तो समझ लेना हिसाब बराबर कर दूंगी. दूल्हा हंसते हुए कहता है, ठीक है बेबी, ट्राइ करता हूं, लेकिन जैसा हर मसालेदार सीन में होता है, वही होता है.
यहां देखें वीडियो
मांग भरने से पहले दुल्हन ने दूल्हे को दी ये चेतावनी
सिंदूर सीधे जाकर दुल्हन के चेहरे पर गिर जाता है और उसके चेहरे का मेकअप खराब हो जाता है. बस, फिर क्या...दुल्हन गुस्से में कहती है, रुक... अब तू गया और फिर पूरे मुंह पर सिंदूर पोत देती है. दूल्हा भी जवाबी हमला करता है और दोनों एक-दूसरे को सिंदूर से रंग देते हैं, जैसे शादी नहीं, कोई होली का मैच चल रहा हो. यह वीडियो @simmipunia94 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. यूज़र्स अपनी प्रतिक्रियाओं में कह रहे हैं, भाई ये तो शादी में नया गेम चालू हो गया, तो कुछ ने लिखा,"बस यही देखना बाकी रह गया था शादी में...
ऐसी जोड़ी रोज़-रोज़ नहीं मिलती
कुछ यूज़र्स जहां इसे फन और लाइट मोमेंट कह रहे हैं, वहीं कुछ को यह ओवरएक्टिंग लगी, लेकिन सच कहें तो यह वीडियो साबित करता है कि अब शादियों में सिर्फ सात फेरे नहीं, सात मिनट की कॉमेडी भी ज़रूरी हो गई है. इस तरह के कंटेंट शादी को यादगार तो बनाते ही हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर लाफ्टर का डोज भी बन जाते हैं.
Tagsसिंदूर के रस्मदूल्हे ने दुल्हनदेखें VIDEOSindoor ritualgroom and bridewatch VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





