- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- Wedding में दूल्हे ने...

x
Groom Perform Amazing Dance On Barat: शादियों में दूल्हा-दुल्हन का डांस करना अब आम बात हो चुकी है, लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इस परंपरा को एक नया स्तर दे दिया है. सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बारात में ऐसा एनर्जी और कॉन्फिडेंस के साथ डांस करता है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं.
शादी में दूल्हे ने किया जबरदस्त डांस (Indian wedding dance)
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा खुद को किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं समझ रहा, जैसे ही डीजे की बीट्स बजती हैं, दूल्हे राजा बिना किसी झिझक के बीच सड़क पर डांस फ्लोर बना लेता है. उनके मूव्स इतने धांसू होते हैं कि लोग न सिर्फ वीडियो देख रहे हैं बल्कि उसे बार-बार शेयर भी कर रहे हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने कॉन्फिडेंट हैं कि लोग सोच में पड़ गए हैं कि, इतना आत्मविश्वास आखिर आता कहां से है?
यहां देखें वीडियो
कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा... (groom dancing in baraat)
डांस करते हुए दूल्हे ने ऐसे स्टेप्स दिखाए, जैसे उसने महीनों की प्रैक्टिस की हो. चारों तरफ खड़े बाराती और दोस्त हूटिंग कर रहे हैं, तालियां बजा रहे हैं और इस माहौल को पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं. इस तरह का जोश और जज्बा कम ही देखने को मिलता है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @ranjeetraiderr15 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है. हजारों यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं और कमेंट्स में मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई ने बारात को क्लब बना दिया, तो वहीं दूसरे ने लिखा, शादी में डांस नहीं किया तो क्या किया.
दूल्हे का स्वैग देखते रह गए लोग (funny groom video)
कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट्स किए. एक ने लिखा, स्टाइल मारते-मारते कहीं गिर ना जाए, जबकि दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, इतना एनर्जी तो हम जिम में भी नहीं लगाते. इस वायरल वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि अब दूल्हे भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते. यह वीडियो ना सिर्फ एंटरटेनिंग है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारतीय शादियां क्यों सबसे खास होती हैं यहां हर लम्हा एक सेलिब्रेशन है.
Tagsशादीदूल्हेडांसवीडियोweddinggroomdancevideoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





