जरा हटके

शादी में इस तरह झमाझम नाचा दूल्हा, इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ VIDEO

Triveni
29 Jun 2025 5:51 PM IST
शादी में इस तरह झमाझम नाचा दूल्हा, इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ VIDEO
x
VIRAL VIDEO वायरल वीडियो: आजकल वेडिंग में दूल्हा दुल्हन की डांस करती हुई एंट्री तो आपने बहुत बार देखी होगी, लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं दूल्हे मियां का ऐसा डांस जिसमें वह डांस कम जिमनास्टिक ज्यादा करते हुए नजर आ रहे हैं. बार-बार उनकी शेरवानी को ठीक करने के लिए मम्मी जी भी आ रही हैं और तो और उन्हें डांस करता देख दुल्हन भी शर्म से पानी पानी हो गई, आजू-बाजू खड़े लोग भी देखते रह गए. आइए आपको भी दिखाते हैं इंडियन वेडिंग का यह वायरल दूल्हे का डांस.
देखें Video:

शादी में दूल्हे मियां का वीयर्ड डांस
इंस्टाग्राम पर roopbiswa नाम से बने पेज पर इंडियन वेडिंग वायरल वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक दूल्हा मेहरून कलर की शेरवानी पहने सलमान खान के गाने तेनु लेके मैं जावंगा पर डांस करता हुआ नजर आ रहा हैं. उसके डांस मूव्स देखकर आप भी सिर पकड़ लेंगे, इस वीडियो को पोस्ट करते हुए भी लिखा गया है भाई तू नाच, कसम से पूरा देखूंगा. डांस करते-करते जैसे ही दूल्हे का दुपट्टा नीचे गिरा मम्मी जी इसे ठीक करने के लिए बार-बार फ्रेम में आ गई, लेकिन दूल्हे ने सबको साइड करके अपने डांस को पूरा किया और आखिर में अपनी दुल्हनिया को लाकर भी उसे नचवा दिया.
यूजर्स बोले जिसने भी डांस के लिए भाई को उकसाया उसे पाप लगेगा
सोशल मीडिया पर इस दूल्हे राजा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और 54000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट किया जिसने भी भाई को डांस के लिए उकसाया उसे पाप लगेगा. एक अन्य यूजर ने लिखा कसम से मैंने पूरा देखा, मेरी हिम्मत को दाद दो. तो एक यूजर ने लिखा की दुल्हन को अपनी पसंद पर शक हो रहा है? इसी तरह से कई यूजर्स ने कमेंट किया कि इस वीडियो को देखने के बाद मेरी हंसी नहीं रुक रही है. तो एक यूजर ने लिखा लगता है दूल्हे ने एनर्जी ड्रिंक पी रखी है. कई यूजर्स ने इस पर लाफिंग इमोजी बनाई और अपने रिएक्शन शेयर किए.
Next Story