- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- कपल ने किया ऐसा जोरदार...

x
Couple Dance Video: हम सभी कुछ चीजें सिर्फ यह सोचकर नहीं करते हैं कि आखिर हमारे आस-पास के चार लोग क्या कहेंगे. कई बार चार लोगों के कारण हम अपनी जिंदगी खुलकर जीना भी छोड़ देते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और दुनिया को दिखा दिया है कि जिंदगी में मौज मस्ती करते रहना चाहिए, भले ही लोग कुछ भी कहें. सड़क किनारे बैठकर नेल पॉलिश लगा रही थी बच्ची, देखकर पसीजा लोगों का दिल, बोले- खुद को प्यार करना कभी न छोड़ें
वायरल वीडियो में जमकर नाचे कपल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल किसी फंक्शन में जमकर नाच रहे हैं और अपने प्यार का इजहार खुलेआम कर रहे हैं. वीडियो देखने से साफ लग रहा है कि उन्हें अब उन 4 लोगों की कोई परवाह नहीं है, जिनके चलते कई बार हम सभी अपने अरमानों का गला घोंट देते हैं.वीडियो में कपल 'मेरे कॉलेज की लड़की' गाने पर डांस कर रहे हैं. सबसे कमाल की बात ये है कि दोनों ने कपड़े भी मैचिंग पहने हुए हैं. बता दें, सोशल मीडिया पर यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट_lovelyposting से अपलोड किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा है, 'कौन दुनिया और कौन 4 लोग".
देखें Video:
लोगों ने जमकर की वीडियो की तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे ला जिन- जिन लोगों ने इस वीडियो को देखा है, उन्हें जमकर तारीफ की और मजेदार रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, ' प्यार में दो लोग कितने सुंदर लगते हैं', दूसरे यूजर ने लिखा, 'इम उम्र में प्यार बनाए रखना भी बड़ी बात है', तीसरे यूजर ने लिखा, 'लोग तो हमेशा कुछ न कुछ बोलते ही रहेंगे, लेकिन हमें प्यार करना नहीं छोड़ना चाहिए'.
Tagsकपलजोरदार डांसजमकर वायरल हुआ VIDEOCouplevigorous danceVIDEO went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





