- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- स्कूल फंक्शन में बच्चे...
जरा हटके
स्कूल फंक्शन में बच्चे ने किया ऐसा डांस, जमकर वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
20 April 2025 11:44 AM IST

x
Little boy dance viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटे बच्चे का डांस वीडियो धूम मचा रहा है. यह वीडियो एक स्कूल फंक्शन का है, जहां बच्चे ने अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से स्टेज ही नहीं, बल्कि इंटरनेट यूजर्स के दिल भी जीत लिए. यह वीडियो खुद उसकी बहन कीथू ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो खुद भी एक प्रोफेशनल डांसर हैं. वीडियो पर अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग इस छोटे डांसर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
डांस पर अटका यूजर्स का दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बच्चों का ग्रुप एक साथ परफॉर्म कर रहा है, लेकिन जैसे ही यह छोटा बच्चा स्टेप्स करता है, सारी नजरें उसी पर टिक जाती हैं. उसका एनर्जी लेवल, एक्सप्रेशन और परफेक्ट बीट मैचिंग वाकई काबिल-ए-तारीफ है. खास बात यह है कि वह सिर्फ डांस स्टेप्स कर ही नहीं रहा, बल्कि पूरी तरह से उन्हें जी रहा है.
यहां देखें वीडियो
कॉन्फिडेंस के कायल हुए लोग
बच्चे ने वायरल गाना 'तौबा तौबा' पर जिस आत्मविश्वास और स्टाइल में डांस किया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. न तो उसे किसी तरह का स्टेज फ्राइट था और न ही उसने एक भी बीट मिस की. हर स्टेप में पावर के साथ-साथ एक ग्रेस भी देखने को मिली, जो बड़े डांसर्स के लिए भी मुश्किल होता है. वीडियो देख चुके सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह बच्चा फंक्शन का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा. एक यूजर ने लिखा, इतनी एनर्जी और क्यूटनेस एक साथ कम ही देखने को मिलती है. वहीं दूसरे ने कहा, ये बच्चा तो स्टेज पर छा गया.
Tagsस्कूल फंक्शनबच्चे ने किया ऐसा डांसजमकर वायरल हुआ VIDEOSchool functionthe child did such a dancethat the VIDEO went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





