जरा हटके

दूल्हे का डांस देख दुल्हन की छूटी हंसी, जमकर वायरल हुआ VIDEO

Triveni
8 May 2025 5:48 PM IST
दूल्हे का डांस देख दुल्हन की छूटी हंसी, जमकर वायरल हुआ VIDEO
x
शादी में मेहमानों की सबसे ज्यादा नजर दूल्हा और दुल्हन पर होती है. वेडिंग कपल के लिए यह पल बेहद खास होता है और इस दिन को वो यादगार बनाने के लिए कुछ खास भी करना नहीं भूलते हैं. इसमें चाहे दुल्हन की डांस एंट्री हो या फिर दूल्हे राजा का अपनी दुल्हन के सामने डांस. दूल्हा और दुल्हन दोनों ही चाहते हैं कि उनकी शादी यादगार हो, लेकिन कई मर्तबा कई वेडिंग कपल के लिए यह एक्सपीरियंस तब उल्टा पड़ जाता है, जब वह सोशल मीडिया पर अपनी परफॉर्मेंस के चलते ट्रोल होने लगते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने नाच रहा है और ट्रोल हो रहा है.
दूल्हे का दुल्हन के सामने डांस
इस वीडियो में आप देखेंगे कि ब्लैक रंग का बंद गले का कोट-पैंट पहने और सिर पर पगड़ी सजाए वेडिंग स्टेज पर यह दूल्हा कैसे अपनी दुल्हन को अपने डांस से इंप्रेस कर रहा है. दूल्हा विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके के सॉन्ग 'तेरे वास्ते फलक' पर डांस कर रहा है. दुल्हन अपने दूल्हे राजा का डांस देख खूब खुश हो रही है. दूल्हे ने पूरी कोशिश की है कि उसकी यह परफॉर्मेंस उसके पार्टनर को पसंद आए, लेकिन सोशल मीडिया पर खाली पड़े लोगों ने बेचारे को कहीं का नहीं छोड़ा.
देखें Video:

लोगों के आ रहे मिक्स रिएक्शन
दूल्हे के डांस पर एक यूजर ने लिखा है, 'भाई डांस नहीं आ रहा, शर्म तो आ रही होगी रुक जा'. दूसरा यूजर लिखता है, 'भाई इतना कॉन्फिडेंस मुझे भी चाहिए'. तीसरा लिखता है, 'मुझे लगता है दोनों अपनी शादी को अच्छे से एन्जॉय कर रहे हैं'. चौथे यूजर ने लिखा है, 'जब यह दोनों खुश हैं, तो तुम्हारे पेट में क्या दर्द हो रहा है'. कुल मिलाकर ज्यादा यूजर्स ने इस कपल को सपोर्ट किया और ट्रोल करने वालों का मुंह बंद किया है.
Next Story