- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- स्टेज पर ही पुश-अप्स...

x
Bride and Groom Do Push-Ups on Wedding Stage: शादी का दिन हर जोड़े के लिए खास होता है, लेकिन कुछ कपल्स इसे और भी यादगार बना देते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के मंच पर एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है और लोग इसे देख-देखकर हंसी से लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में दूल्हा और दुल्हन शादी के स्टेज पर ही पुश-अप करते नजर आते हैं. यह नजारा देखकर हर कोई चौंक जाता है और अपनी हंसी नहीं रोक पाता.
स्टेज पर ही पुश-अप्स मारने लगे दूल्हा-दुल्हन
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्टेज पर वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन एक मजेदार चैलेंज में उतर जाते हैं. दोनों ने एक-दूसरे को पुश-अप्स (Push-Ups) करने की चुनौती दे दी, फिर क्या था दोनों ही बिना किसी हिचक के पुश-अप्स करने लगे. स्टेज पर बैठे मेहमान और बाराती तालियों और हौसला अफजाई के साथ इस नज़ारे का मजा लेने लगे.दुल्हन के आत्मविश्वास और फिटनेस को देख हर कोई दंग रह गया. दुल्हन ने दूल्हे की तरह ही एक के बाद एक कई पुश-अप्स करके सबको चौंका दिया.
यहां देखें वीडियो
स्टेज पर एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आए दूल्हा-दुल्हन
वहीं, दूल्हा भी पीछे नहीं हटा और उसने भी अपनी दमदार एनर्जी का प्रदर्शन किया. दोनों के बीच ये हेल्दी कॉम्पिटिशन देख दर्शक तालियों से स्टेज गूंजा उठे. वीडियो में सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये सब कुछ बिल्कुल अनप्लांड लगता है, जिससे यह और भी मजेदार हो जाता है. यूजर्स इस कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं और वीडियो को लाखों बार शेयर किया जा चुका है.
शादी का दिन फिटनेस चैलेंज
नेटिज़न्स इस कपल को 'Fitness Couple Goals' का नाम दे रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट किया कि शादी के दिन इस तरह का फिटनेस चैलेंज बहुत ही यूनिक और इंस्पिरेशनल है. अगर आप भी शादी से जुड़े कुछ हटके और फन मोमेंट्स देखना चाहते हैं, तो ये वीडियो जरूर देखें. यह साबित करता है कि प्यार, मस्ती और फिटनेस, सब एक ही फ्रेम में हो सकते हैं.
Tagsस्टेजपुश-अप्स मारनेदूल्हा-दुल्हनदेखें वायरल हुआ VIDEOBride and groom doingpush-ups on stagesee the video that went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





