- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- शॉपिंग मॉल में थाई...

x
Thai Actor Dance On Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों की लोकप्रियता अब सीमाओं को पार कर चुकी है और इसका ताजा उदाहरण थाईलैंड से सामने आया है. थाई अभिनेता निपत चारोएनफोल (Nipat Charoenphol) ने पवन सिंह के फेमस भोजपुरी सॉन्ग 'छलकता हमरो जवनिया' पर शॉपिंग मॉल में जबरदस्त डांस करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @pat_trick पर शेयर किया है. इस वीडियो में निपत न केवल गजब का डांस कर रहे हैं, बल्कि गाने के बोलों की लिप-सिंकिंग भी कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने गाने को अच्छी तरह से समझा और उसके बाद इस पर गजब की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी.
यहां देखें वीडियो
शॉपिंग मॉल में थाई एक्टर का डांस
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और अब तक इसे 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. लोगों ने इस पर विभिन्न टिप्पणियां की हैं, जैसे विदेशी सॉस में देसी तड़का और सर्टिफाइड भोजपुरिया बॉय. एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, बिहार में आपका स्वागत है. इंस्टाग्राम पर निपत ने इस वीडियो को अपनी प्रोफाइल @pat_trick से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जीवन कठिन है डीयर, लेकिन तुम भी तो उतने ही सख्त हो.'
भोजपुरी गाने पर थाई एक्टर का डांस
खबर लिखे जाने तक यह वीडियो 2 लाख से ज्यादा लाइक्स बटोर चुका है. जानकारी के लिए बता दें कि, निपत चारोएनफोल थाईलैंड में एक पॉपुलर मॉडल और टीवी एक्टर हैं. उनका यह वीडियो दर्शाता है कि भोजपुरी गानों की पहुंच अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है.
Tagsशॉपिंग मॉलथाई एक्टरभोजपुरी गाना सुनतेडांसदेखें VIDEOShopping mallThai actorlistening to Bhojpuri songdancewatch VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





