जरा हटके

टैक्सी ड्राइवर ने CPR देकर बचाई बंदर की जान, फिर वायरल हो रहा ये पुराना वीडियो

Harrison
10 May 2024 12:07 AM IST
टैक्सी ड्राइवर ने CPR देकर बचाई बंदर की जान, फिर वायरल हो रहा ये पुराना वीडियो
x

सोशल मीडिया पर साल 2021 का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहे टैक्सी ड्राइवर ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

दरअसल, वीडियो में एक टैक्सी ड्राइवर द्वारा सीपीआर देकर बंदर की जान बचाई जा रही है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर मरणासन्न अवस्था में बेहोश पड़ा हुआ है. इस दौरान वहां से गुजर रहे एक टैक्सी ड्राइवर ने बंदर को देखा और उसे बचाने की पूरी कोशिश की. उसने अपने मुंह से बंदर के मुंह में हवा भरी और बंदर की जान बचा ली. इस वायरल वीडियो को देखने के बाद नेटिज़न्स जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. सभी का यही कहना है कि दुनिया में इंसानियत अभी जिंदा है. हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.


Next Story