जरा हटके

कपड़े प्रेस करने के लिए महिला का देसी जुगाड़ देखकर लोगों के उड़े होश

Harrison
14 March 2024 12:09 AM IST
कपड़े प्रेस करने के लिए महिला का देसी जुगाड़ देखकर लोगों के उड़े होश
x

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला प्रेशर कुकर से कपड़े प्रेस करते हुए नजर आती है. इस वीडियो को एक्स की यूजर शुभांगी पंडित ने ट्विटर एक्स पर शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं की एक महिला गैस के पास खड़ी है और प्रेशर कुकर की सीटी आने का इंतजार करती है, जैसे ही कुकर की सीटी आती है, वो महिला कुकर को उठाकर बेड कि ओर जाती है, जहांपर एक शर्ट रखी है, अब महिला गर्म कुकर से उस शर्ट को प्रेस करती है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों को आश्चर्य हो रहा है, इस दौरान कई यूजर्स ने कमेंट लिखते हुए इसे ' जुगाड़' तकनीक बताया है तो वही कई इसे वीडियो को अपने कॉलेज के दिनों से तुलना कर रहें है. हालांकि इस दौरान कई लोगों ने इसे लापरवाही भी बताया है. जैसे कि इस वीडियो में महिला का हाथ भी जल सकता है और कोई दुर्घटना भी हो सकती थी. फिलहाल ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.




Next Story