- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन...

x
Wedding Viral Video: देश में शादियों का ट्रेंड बदलता ही जा रहा है. लोग अब शादी-ब्याह में जितना हो सके, मेहमानों के लिए उतना ही मनोरंजन परोस रहे हैं. देश में सिंपल वे में शादी करने का चलन बहुत पहले ही खत्म हो चुका है और रही-सही कसर सोशल मीडिया ने खत्म कर दी. सोशल मीडिया पर वही, शादी सबसे ज्यादा ट्रेंड करेगी, जो सबसे अलग होगी. अब लोगों के मन में एक सोच यह भी बन गई है कि उनकी शादी भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करे, इसलिए लोग सिंपल शादी की जगह उसे एडवांस करने में लगे हैं. शादी से वायरल इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच दो लोगों को पांडा और खरगोश बनाकर नचाया जा रहा है.
शादी में छाया पांडा-खरगोश का डांस
आप वीडियो में देखेंगे कि फूलों से सजी स्टेज पर सूट-बूट में खड़ा दूल्हा और साड़ी में खड़ी अपनी दुल्हन के साथ मन ही मन खूब हंस रहा है, वो इसलिए क्योंकि वेडिंग कपल के लिए खरगोश और पांडा अपनी ही मस्ती में स्टेज पर मस्त होकर डांस कर रहे हैं. वहीं, पांडा और खरगोश का डांस देखकर गेस्ट के साथ-साथ दूल्हा और दुल्हन भी खूब खुश हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को जो कोई भी देख रहा है, बिना कमेंट्स पोस्ट किए नहीं रह पा रहा है. आइए जानते हैं लोग पांडा और खरगोश के इस फनी डांस वीडियो पर क्या-क्या कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
लोगों का रिएक्शन वायरल
शादी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने पांडा और खरगोश बनकर नाच रहे इन दोनों शख्स के लिए लिखा है, एक मर्द अपनी फैमिली का पेट भरने के लिए क्या-क्या नहीं करता है'. दूसरा यूजर लिखता है, शादी में पहुंचा हर मेहमान इन पांडा और खरगोश के डांस का लुत्फ उठा रहा है, लेकिन इनके पीछे का दर्द कोई नहीं समझ सकता है'. तीसरा यूजर लिखता है, आजकल शादियों में नए-नए मनोरंजन की वजह से लोगों को काम मिल रहा है, यह बहुत बड़ी बात है, कम से कम उन्हें कुछ पैसे तो मिल जाएंगे'. वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं, जो कमेंट बॉक्स में कपल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
Tagsस्टेजदूल्हा-दुल्हनपांडा-खरगोशजमकर वायरल हुआ VIDEOStagebride-groompanda-rabbitVIDEO went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





