जरा हटके

पानी में जिंदगी की जंग लड़ रहा था जैगुआर, फिर सेना ने...दुनिया देखती रह गई!

jantaserishta.com
27 Oct 2025 11:17 AM IST
पानी में जिंदगी की जंग लड़ रहा था जैगुआर, फिर सेना ने...दुनिया देखती रह गई!
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घायल जैगुआर के रेस्क्यू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घायल जैगुआर ब्राजील की रियो नीग्रो नदी में बह रहा है और तैरने के लिए संघर्ष कर रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 1 अक्टूबर की है, जब स्थानीय प्रशासन और सेना की टीम ने मिलकर इस जख्मी जानवर को एक ड्रामेटिक रेस्क्यू ऑपरेशन के ज़रिए बचाया.वीडियो में जैगुआर की हालत काफी नाजुक नजर आ रही है.वह जख्मी और थका हुआ होने के बावजूद पानी में बहते हुए अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था.
अधिकारियों ने मौके पर तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और पानी में एक फ्लोटिंग डिवाइस (तैरने का सहारा) फेंका, ताकि जैगुआर उस पर पकड़ बना सके. कुछ ही पलों में जैगुआर ने उस सहारे को थाम लिया और धीरे-धीरे सैनिकों की नाव के पास पहुंच गया. इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित किनारे तक लाकर उसका इलाज शुरू किया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल जैगुआर धीरे-धीरे पुलिस की नाव की ओर तैरता हुआ बढ़ रहा है. इस दौरान मिलिट्री अधिकारी पानी में एक फ्लोटिंग डिवाइस फेंकते हैं, जो जैगुआर के लिए डूबते हुए तिनके का सहारा बन जाता है. जैगुआर तुरंत उस पर पकड़ बना लेता है, जिसके बाद अधिकारी उसे सावधानी से किनारे तक पहुंचा देते हैं.
पीपल. कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, किनारे पर पहले से ही अमेजनस यूनिवर्सिटी और एनिमल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के विशेषज्ञ मौजूद थे. उन्होंने तुरंत जैगुआर का इलाज शुरू किया. जांच के दौरान पता चला कि जैगुआर के शरीर में कई गोलियां लगी थीं, उसके कुछ दांत टूट चुके थे, और गोली के टुकड़े शरीर के अंदर तक फंसे हुए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story