- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- मेंढक ने की मछली की...

x
Frog & Fish Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में जंगल की दुनिया से लड़ाई और शिकार वाले वीडियो जहां विचलित कर देते हैं तो वहीं कई ऐसे वीडियोज पर भी हमारी नजर पड़ जाती है, जिन्हें देख चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. कई विपरित स्वभाव वाले जानवरों के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिलती है और उन्हें एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है. ऐसे कई वीडियो हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने में मददगार साबित होते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पानी के अंदर मछली (Fish) पर सवार होकर एक मेंढक (Frog) मजे से सैर करता हुआ नजर आ रहा है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- उबर फिश… शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 870.7k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह हास्यास्पद है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- टीम वर्क…
Uber Fish 😂 pic.twitter.com/qlQ7BE9V8U
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 5, 2025
बहरहाल, आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिनमें एक जानवर को दूसरे जानवर की पाठ पर सवार होकर सैर करते हुए देखा होगा. अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक मेंढक, जल की रानी मछली पर सवार होकर पानी के अंदर मजे से सैर करता हुआ दिखाई दे रहा है. आप देख सकते हैं किस तरह से बड़े आराम से मेंढक, मछली की पीठ पर सवार है और पानी में सैर का लुत्फ उठा रहा है.
Tagsमेंढकमछली की सवारीदेखें वायरल VIDEOFrog riding a fishwatch the viral VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





