- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- विदेशी दूल्हे ने 'धूम...
जरा हटके
विदेशी दूल्हे ने 'धूम मचाले' पर किया ऐसा जोरदार डांस, धड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
11 Jun 2025 1:52 PM IST

x
Groom dances on Dhoom Machale: शादियों में डांस आजकल आम बात हो गई है, लेकिन जब कोई विदेशी दूल्हा अपनी भारतीय दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन का स्टाइल कॉपी करे, तो नजारा कुछ खास हो जाता है. पुर्तगाल में हुई एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ, जहां अमेरिकी दूल्हे मार्क ब्लास्को ने 'धूम अगेन' गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि खुद ऋतिक रोशन भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए.
विदेशी दूल्हा बना देसी ऋतिक!
यह खूबसूरत शादी अमेरिकी लड़के मार्क और भारतीय लड़की आयुषी की थी. शादी के फंक्शन में जब मार्क ने अपने दोस्तों के साथ डांस फ्लोर पर एंट्री ली, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा सरप्राइज देने वाला है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त पहले डांस करते हैं, फिर पीछे हट जाते हैं और मार्क अपनी जैकेट उतारकर ऋतिक की तरह बनियान में 'धूम अगेन' के हुक स्टेप्स पर परफॉर्म करता है.
यहां देखें वीडियो
शादी में जब दूल्हा बन गया बॉलीवुड स्टार
मार्क का डांस सिर्फ स्टेप्स तक सीमित नहीं था, उसने गाने के लिरिक्स पर लिप-सिंक भी किया और पूरा एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल एक प्रोफेशनल डांसर जैसा था. उसकी एनर्जी और बॉलीवुड वाइब देखकर वहां मौजूद मेहमानों ने जमकर तालियां बजाईं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कनाडा की वेडिंग वीडियोग्राफर @letteringbysav (सवेरा बायात) ने शेयर किया, जिसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, खुद ऋतिक रोशन ने इस पर कमेंट किया, Love it और दूल्हे की परफॉर्मेंस की तारीफ की.
'धूम अगेन' पर डांस देख चौंके मेहमान
सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस अमेरिकी दूल्हे के देसी अंदाज के फैन हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, अब तो इस भाई को इंडिया का आधार कार्ड मिल जाना चाहिए. दूसरे ने लिखा, यह तो असली ऋतिक रोशन निकला. एक और ने कहा, मार्क भाई, आपने तो बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ दिया. यह वीडियो यह साबित करता है कि बॉलीवुड गानों की दीवानगी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी छा रही है और जब बात ऋतिक रोशन की हो, तो दुनियाभर के लोग उनके डांस के दीवाने हैं.
Tagsविदेशी दूल्हे'धूम मचाले'जोरदार डांसधड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEOForeign groom'Dhoom Machale'vigorous danceVIDEO went viral in a hurryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





