- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- नए मेहमान की खुशी में...

x
मां बनना किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे बड़ा सुख माना जाता है. एक महिला 9 महीने अपनी कोख में एक नन्हीं जान को पालती है और फिर उसे दुनिया में लाती है. वहीं, पुरुष भी पिता बनने पर अंदर ही अंदर कितना खुश होता है बस वो ही जानता है. पुरुष कभी जताता नहीं है, लेकिन कुछ लोगों की खुशी बाहर आ ही जाती है, जैसे कि इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ही देख लीजिए. इस वीडियो में पापा बने शख्स ने अपने पिता के साथ स्टेज पर दिल खोलकर डांस करते हुए दुनिया के सामने अपनी खुशी को जाहिर की है. वहीं, दादा बने शख्स की खुशी भी सातवें आसमान पर दिखी. घर में नए मेहमान की खुशी में नाच रहे बाप-बेटे की इस जोड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
नए मेहमान की खुशी में नाचे बाप-बेटे
वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक बेटा 'पापा मैं पापा बन गया' गाने पर अपने पिता के साथ खुशी से झूमता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, दादा बनने की खुशी में अंकल भी स्टेज पर बेटे के स्टेप्स से स्टेप्स मिला रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'पापा और दादा बनने की खुशी का एलान ऐसे करो कि लोग याद रखें'. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बच्चों की थीम पर सजे स्टेज पर बाप-बेटे नए मेहमान की खुशी में जमकर नाचते हुए खुशियां मना रहे हैं. इस वीडियो पर लोग इन्हें भर-भर के बधाइयां भी दे रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
लोगों ने दी भर-भर के बधाई
बाप-बेटे के इस खुशी के मौके के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'नसीब से मिलते हैं ऐसे पापा और दादा'. दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि फैमिली में लोग कितने खुश होंगे'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'पहली बार बाप-बेटे की जोड़ी को डांस करते हुए देखा है, बधाई हो'. चौथे यूजर ने लिखा है, 'वाह बहुत शानदार, बहुत-बहुत बधाई हो'. अब बाप-बेटे की इस जोड़ी को नए मेहमान के लिए बधाइयों की झड़ी लग चुकी है और कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी की लाइन लगा दी है. इस वीडियो पर अबतक तकरीबन 90 हजार लाइक आ चुके हैं.
Tagsनए मेहमान की खुशीनाचे बाप-बेटेदेखें वायरल VIDEOThe joy of the new guestfather and son dancedsee the viral VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





