- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- कीचड़ भरे इलाके में...

वायरल वीडियो Viral Video: नन्हे हाथियों को फिसलते और कीचड़ में मस्ती करते हुए कैद करने वाला एक दिल को छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है. सेव एलीफेंट फाउंडेशन के संस्थापक लेक चैलर्ट द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो, नन्हे हाथियों की उस खूबसूरती से दर्शाता है, जब वे पूरे जोश के साथ मानसून के जादू का मज़ा ले रहे हैं.इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में, नन्हे हाथी चा बा, प्यी माई और बन मा बारिश से भीगे हुए ज़मीन पर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं और कीचड़ भरे इलाके को खेल का मैदान बना लिया है. सूंड हिलाते और कान फड़फड़ाते हुए, नन्हे हाथियों को नरम ज़मीन पर लोटते हुए, इस पल का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है. कैप्शन में लिखा है, "बारिश ज़मीन को नन्हे हाथियों के लिए एक खुशनुमा खेल के मैदान में बदल देती है. नन्हे चा बा, नन्हे प्यी माई और बन मा."





