- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- तितली के साथ मजे से...
जरा हटके
तितली के साथ मजे से खेलता दिखा कुत्ता, देखें मनमोहक VIDEO
Shubhra Nandy
29 May 2025 3:52 PM IST

x
Puppy and Butterfly Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में बेशक शिकार और जंगली जानवरों की जानलेवा लड़ाइयों से जुड़े वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं, लेकिन इन सबके इतर सोशल मीडिया पर ऐसे भी वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आने के साथ ही दिन खुशनुमा बन जाता है. खासकर नन्हे जानवरों की अटखेलियों से जुड़े वीडियो दिल को गजब का सुकून पहुंचाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हे पपी (Puppy) को तितली (Butterfly) पर प्यार आ जाता है और वो जमीन पर लोटपोट होकर उसके साथ खेलने लगता है. यह मनमोहक नजारा लोगों के दिलों को जीत रहा है.
इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अगर आपका दिन खराब चल रहा है तो इसे देखें. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 365.8k व्यूज मिल चुके हैं और इस नजारे को देख लोग अपना दिल हार रहे हैं.
तितली के साथ मजे से खेलता नन्हा पपी
If you're having a terrible day, watch this pic.twitter.com/OSv4taK1wR
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 28, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में एक नन्हा पपी और तितली एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश और एक-दूजे की कंपनी को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा पपी जमीन पर लोटपोट होकर तितली के साथ खेल रहा है. तितली कभी पपी की नाक पर तो कभी पंजों पर बैठती है, फिर उसके चारों तरफ उड़ने लगती है. पपी भी उसे पकड़ने की कोशिश करता है और लोटपोट होकर उसके साथ मजे से खेलने लगता है.
Tagsतितलीमजे से खेलता दिखा कुत्तादेखें मनमोहक VIDEOButterflydog seen playing happilywatch adorable VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





