जरा हटके

दिव्यांग लड़की ने किया ऐसा डांस, VIDEO देख हैरान लोग

Shubhra Nandy
9 Sept 2024 11:56 AM IST
दिव्यांग लड़की ने किया ऐसा डांस, VIDEO देख हैरान लोग
x
Viral Video: हुनर को रोक सके ऐसी कोई सीमा नहीं होती. ना ही कोई मजबूरी ऐसी होती है जो किसी के हुनर पर बंदिश लगा सके. बस हौसला होना चाहिए अपनी कमियों पर जीत हासिल करने और जुनून होना चाहिए अपनी कमियों को अपनी खूबी बनाने का. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक लड़की इसकी मिसाल है. ये लड़की दिव्यांग हैं, लेकिन उनकी जिंदगी की ये सबसे बड़ी कमी उसे अपने इस शौक को पूरा करने से रोक नहीं पाई. उसे शौक है डांसिंग का. अपना ये शौक भी इस दिव्यांग ने इस शिद्दत से पूरा किया कि, एक बार जो उसे डांस करता हुए देख लेता है वो खुद को उसके डांस की तारीफ करने से रोक नहीं पाता.
हौसले से भरा हुनर
X (ट्विटर) पर विकास मोहता नाम के हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक लड़की डांस करती दिख रही है. इस लड़की की मुस्कान से शुरू होने वाले वीडियो को देखकर शायद ही आप अंदाजा लगा पाएं कि आगे क्या होने वाला है. ब्लैक कुर्ता पजामा पहनी ये लड़की फुल एनर्जी के साथ हंसते हुए डांस कर रही है. गाना है 'तिनक तिन ताना, कोई धुन तो बजाना.' इस गाने के बोल से अपनी स्टेप मैच करते हुए लड़की शानदार डांस कर रही है.
यहां देखें वीडियो
हौसले को सलाम
लड़की का डांस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने इस डांस वीडियो को देखने के बाद लिखा कि, लड़की के हौसले को सलाम है. एक यूजर ने लिखा कि, ये बहुत सुंदर प्रस्तुति है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि, हौसला हो तो ऐसा हुनर हासिल किया जा सकता है. कुछ यूजर्स ने ताली का इमोजी बनाकर युवती की तारीफ की है.
Next Story