- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- देसी जुगाड़: चलते ट्रक...

x
Chaacha Jugaad Truck Bed: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक और खतरनाक लेकिन हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स चलती ट्रक के नीचे 'खटोला' यानी देसी बिस्तर लगाकर बेफिक्री से सोता दिख रहा है. यह नजारा देखने वालों की रूह कंपा रहा है, लेकिन चचा का यह देसी टैलेंट इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. इस वीडियो को देखने के बाद कोई मौज ले रहा है, तो कोई तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए हैरानी जता रहा है.
चलते ट्रक के नीचे बिछाया बिस्तर
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूज़र @sadiq-_rathvi ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'एक खटोला ट्रक के नीचे.' बता दें कि, यह वीडियो पुराना है लेकिन एक बार फिर तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. 4 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 94 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस छोटे से क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा है और एक शख्स ने ट्रक के चेसिस के नीचे टंगी खटिया पर आराम से पैर फैलाकर नींद ले रहा है.
यहां देखें वीडियो
ट्रक के नीचे सोते चचा का वीडियो वायरल
जहां एक ओर यह नजारा बेहद खतरनाक है, वहीं दूसरी तरफ नेटिजन्स इस जुगाड़ को देखकर हैरान-परेशान हैं. कई यूजर्स ने इसे डेथ-डिफायिंग स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ ने इसे देसी दिमाग की उड़ान कहकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स के मजेदार और गंभीर दोनों तरह के कमेंट्स की भरमार है. एक यूजर ने लिखा, ड्राइवर की जिंदगी आसान नहीं होती, ये तो सुपरह्यूमन निकला. दूसरे ने लिखा, अचानक ब्रेकर आ गया, तो क्या होगा? एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, लगता है ताऊ माउंटेन ड्यू पीकर आए हैं.
हालांकि, इस तरह का जुगाड़ न केवल जानलेवा हो सकता है, बल्कि ट्रैफिक नियमों का भी सीधा उल्लंघन है. कई यूजर्स ने वीडियो के खतरनाक पक्ष पर चिंता जताते हुए कहा कि, ऐसे स्टंट्स को प्रमोट नहीं किया जाना चाहिए. फिर भी, इस 'जुगाड़' ने यह साबित कर दिया है कि देसी टैलेंट और क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं होती. बस कभी-कभी ये ज़िंदगी से भी बड़ा रिस्क ले लेता है.
Tagsदेसी जुगाड़चलते ट्रकनीचे खटिया फंसाकरआराम फरमाते दिखा शख्सदेखें VIDEODesi Jugaada person was seen relaxing on a cot stuck underneath a moving truckwatch the VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





