जरा हटके

पानी में उतरकर तैरने लगी गाय, देखें मजेदार वीडियो

Harrison
26 March 2024 10:59 PM IST
पानी में उतरकर तैरने लगी गाय, देखें मजेदार वीडियो
x

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती है तो कभी चेहरे पर मुस्कान आती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी में उतरकर एक गाय (Cow) तैरने लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक गाय पानी में मजे से तैर रही है, जबकि कई गायें आसपास घास चरती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इस गाय को तैरते हुए देखो. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह नजारा लोगों को काफी पसंद आ रहा है.




Next Story