- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- आंटी ने भोजपुरी गाने...
जरा हटके
आंटी ने भोजपुरी गाने पर किया ऐसा जोरदार डांस, धड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
21 Feb 2025 8:47 AM IST

x
Aunty Dance Viral Video: फैमिली फंक्शन हो या पूजा पाठ का प्रोग्राम अब हर खुशी का पल कैमरे में कैद हो रहा है. घर के छोटे-छोटे फंक्शन में लोग जमकर धूम मचा रहे हैं और उनके जश्न के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर वाहवाही लूट रहे हैं. अब इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी पैर थिरकने लगेंगे. दरअसल, घर में पूजा पाठ का प्रोग्राम था और इन आंटी ने अपने डांस से धूम ही मचा दी. आंटी ने किसी भजन या बॉलीवुड गाने पर नहीं बल्कि भोजपुरी गाने पर ऐसा ताबड़तोड़ डांस किया है कि देखने वालों का ध्यान एक पल भी इधर से उधर नहीं होने वाला है. आंटी माता की चौकी के सामने घर की अन्य महिलाओं के बीच ऐसा जोरदार डांस कर रही हैं कि आपका भी मन नाच उठेगा.
आंटी का डांस देखा क्या?
वीडियो में देख सकते हैं कि हरी साड़ी पहने आंटी ने अपना पल्लू कसकर बांध लिया है और भोजपुरी सॉन्ग 'नदिया बीच नैया डोले' पर जमकर डांस कर रही हैं. आंटी फुल स्वैग और एक्सप्रेशन में नाच रही हैं और उनके एक-एक स्टेप देखते ही बन रहे हैं. आंटी ने गाने के एक-एक स्टेप को अपने ही अंदाज में बखूबी फॉलो किया है. वहीं, घर की अन्य महिलाएं आंटी के डांस का जमकर लुत्फ उठा रही हैं. इनमें से एक आंटी ने आकर तो नाचती हुई आंटी पर पैसे लुटाने का स्टेप किया. सोशल मीडिया पर वायरल आंटी के डांस के इस वीडियो पर 18 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कमेंट बॉक्स में आंटी के डांस पर ज्यादातर यूजर्स ने फायर इमोजी पोस्ट किए हैं.
देखें Video:
आंटी का डांस दिख हिल गए लोग
आंटी के डांस पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है. आंटी के डांस पर एक यूजर लिखता है, 'वाह आंटी जी, जबरदस्त माइंड ब्लोइंग डांस परफॉर्मेंस'. दूसरा यूजर लिखता है, 'एज इज जस्ट नंबर'. तीसरा यूजर लिखता है, 'जियो चाची'. चौथा यूजर लिखता है, 'चाची ने तो जबरदस्त माहौल बना दिया'. पांचवां यूजर लिखता है, 'मैदान में पुराने खिलाड़ी उतर चुके हैं'. अब लोग आंटी के इस जोरदार डांस पर ऐसे ही मजेदार कमेंट पोस्ट कर रहे हैं.
Tagsआंटी ने भोजपुरी गानेडांसवायरल हुआ VIDEOAunty sang Bhojpuri songs and danceVIDEO went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





