- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...
मूलांक 1 : मान-सम्मान में होगी वृद्धि
आज मूलांक 1 वालों की कार्यक्षेत्र में सराहना हो सकती है। आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। जिसके चलते मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक मामलों में भी यह दिन अच्छा रहेगा। अगर आप धन निवेश करने का विचार बना रहे हैं, तो सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं और परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
मूलांक 2 : नौकरी करने वालों को मिलेगी अच्छी खबर
मंगलवार के दिन मूलांक 2 वाले अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की नई योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी करने वालों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी नए स्थान पर भी धन निवेश कर सकते हैं, लेकिन पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। हालांकि, दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी भी विवाद से बचें।
मूलांक 3 : कारोबार में तरक्की के संकेत
आज मूलांक 3 वालों को व्यापार के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक होंगे। कारोबार के क्षेत्र में तरक्की मिलने के संकेत हैं, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। धार्मिक, आध्यात्मिक और अपने ज्ञान को बढ़ाने आज आपकी रुचि अधिक रह सकती है। परिवार में अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मूलांक 4 : चुनौतियों का करेंगे सामना
आज मूलांक 4 वालों को कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर कोई भी बात कहनी होगी, अन्यथा भविष्य में परेशानी बढ़ सकती है। अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए लगातार प्रयास करना फायदेमंद होगा। आर्थिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जिसके चलते तनाव बना रह सकता है। परिवार में पिता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। साथ ही, विवादों से बचना आवश्यक होगा।
मूलांक 5 : व्यापार में लाभ के संकेत
व्यापार के मामले में आज मूलांक 5 वालों का दिन अच्छा रहेगा। आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। इसी के चलते आर्थिक उन्नति के भी संयोग बनेंगे। हालांकि, किसी भी नई शुरुआत से पहले उसकी अच्छी तरह जांच जरूर कर लें। नौकरी करने वालों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का आपको अच्छा समय मिलेगा। जिससे सुकून महसूस करेंगे।
मूलांक 6 : कार्यों में आ सकती है रुकावटें
आज मूलांक 6 वालों को कार्यक्षेत्र में अपने काम में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। देरी से परिणाम मिलने के कारण थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। ऐसे में धैर्य रखना आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में किसी बात के चलते जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। ऐसे में कटु वाणी के प्रयोग से बचें और उनकी भावनाओं को समझें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना फायदेमंद होगा।
मूलांक 7 : धन लाभ के बनेंगे योग
आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए शुभ रहेगा। आप पूजा-पाठ, ध्यान अथवा धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। धन लाभ के योग भी बन सकते हैं, बस धैर्य रखना आवश्यक होगा। हालांकि, आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। खानपान को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
मूलांक 8 : काम में आ सकती हैं रुकावटें
कार्यक्षेत्र में आज मूलांक 8 वालों को कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वहीं, कुछ कार्यों में रुकावटें आने से स्ट्रेस बढ़ने की आशंका है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज न करें। परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। हालांकि, आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है।
मूलांक 9 : आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें
आज मूलांक 9 वालों को कार्यक्षेत्र और पारिवारिक मामलों में संयम से काम लेना होगा। किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से बचें। इसका प्रभाव कार्यस्थल और रिश्तों पर पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेने जरूरी होंगे। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। हालांकि, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल सकता है। जिससे थोड़ा सुकून महसूस करेंगे।





