- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- बीच हाईवे में साड़ी...

x
Woman Dancing on Highway: आज के सोशल मीडिया के जमाने में रील का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इंस्टाग्राम रील्स की दीवानगी इस हद तक बढ़ चुकी है कि लोग जगह और हालात तक भूल जाते हैं. कहीं भी फोन उठाकर वीडियो बनाना और उसे अपलोड करना अब दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. इस ट्रेंड का ताजा नमूना हाल ही में वायरल एक वीडियो में देखने को मिला है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है.
साड़ी में डांस करती दिखीं महिला
यह वायरल वीडियो बिहार के छपरा जिले से बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला लाल रंग (saree dance reel) की साड़ी पहनकर हाइवे के बीचों-बीच डांस करती नजर आ रही है. खास बात ये है कि सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ियां गुजर रही हैं, लेकिन महिला बेफिक्र होकर डांस कर रही है. वहीं, उसका पति सड़क किनारे खड़ा होकर पूरी गंभीरता से मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है, वो भी हेलमेट पहनकर.
यहां देखें वीडियो
पतियों के हिस्से में अब यही काम रह गया है। सुकून से रहना है तो बीबी का बात मानना पड़ेगा। pic.twitter.com/rCZoO5Vhk9
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) June 10, 2025
पति बना कैमरामैन
इस अजीबोगरीब रील शूट को देख रहे राहगीरों में से एक ने इन दोनों का वीडियो बना लिया और उसे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @ChapraZila नामक पेज से शेयर कर दिया. इस क्लिप को अब तक 78 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बीवी की खुशी के लिए पति को क्या-क्या करना पड़ता है. वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, रील का पागलपन, वो भी मेन हाइवे पर... दोनों की तो बुद्धि सठिया गई है. कई लोगों ने इस वीडियो को मनोरंजन की तरह लिया, तो कुछ ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि, इस तरह की हरकतें जान जोखिम में डालने जैसी हैं. सड़क पर रील बनाना न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरे की वजह बन सकता है.
Tagsबीच हाईवेसाड़ी पहन डांसदिखी महिलाजमकर वायरल हुआ VIDEOA woman was seendancing in a sari inthe middle of the highwaythe VIDEO went viralजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





