जरा हटके

सील के गर्दन में प्लास्टिक का पट्टा लिपटा, शख्स ने की बेजुबान जीव की मदद

Triveni
2 May 2024 11:47 AM IST
सील के गर्दन में प्लास्टिक का पट्टा लिपटा, शख्स ने की बेजुबान जीव की मदद
x

Seal Viral Video: बीते कई सालों में हमने कई बेजुबान जानवरों को प्लास्टिक प्रदूषण (Plastic Pollution) के बढ़ते खतरे का खामियाजा भुगतते हुए देखा है. जंगल या रिहायशी इलाकों के आसपास रहने वाले कई बेजुबान जानवर कभी प्लास्टिक निगल जाते हैं तो कभी प्लास्टिक उनके गले में अटक जाता है. कई बार प्लास्टिक प्रदूषण के चलते जानवरों का जीवन संकट में पड़ जाता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सील (Seal) के गर्दन में प्लास्टिक का पट्टा लिपटा हुआ दिखाई देता है, जिसे एक शख्स निकालकर उस बेजुबान जानवर की मदद करता है, तब जाकर जानवर राहत की सांस ले पाता है.

इस दिल जीत लेने वाले वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आदमी सील को उसके गले में लिपटे प्लास्टिक के पट्टे से बचाता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 8.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

शख्स ने की सील की मदद



Next Story