- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- शख्स ने जंगल में खोए...

x
Video Viral वीडियो वायरल: मां चाहे इंसान की हो या जानवर की, मां तो मां होती है. मां की ममता हर जगह दिखती है. अपने बच्चे से दूर होने का दुख एक मां ही समझ सकती है. यही ममता जानवरों में भी देखने को मिलती है. जब बच्चे की जान बचाने के लिए मां जंगली जानवरों से भी लड़ जाती है और कई बार तो बच्चों के लिए अपनी ही जान गवां देती है. जंगल में अक्सर ऐसा होता है कि बच्चे मां से बिछड़कर खो जाते हैं. बहुत ढूंढने पर भी वो मां को नहीं मिल पाते. कुछ ऐसा ही हुआ एक नन्हें हिरण के साथ, जो जंगल में अपनी मां से बिछड़ गया था. उसकी मां ने उसे खूब ढूंढा फिर भी वो नहीं मिला. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स खोए हुए हिरण को रेस्क्यू कर वापस उसकी मां के पास ले जा रहा है. उसके बाद मां जो रिएक्शन देती है, वो देखकर तो कोई भी हैरान रह जाएगा. बेजुबान मां हिरण को ऐसे देखती है, जैसे न जाने कितनी बार वो उस शख्स को शुक्रिया कहना चाहती हो.
देखें Video:
The way mother looking at guy 🥺❤️🩹pic.twitter.com/nL2oBcdHUR
— Interesting things (@awkwardgoogle) July 29, 2025
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रास्ते से जा रहा था शख्स एक हाथ में हिरण के बच्चे को उठाता है और उसकी मां के पास जंगल में छोड़ देता है. लेकिन, नन्हा हिरण शायद जख्मी होता है और वापस सड़क पर गिर जाता है. ऐसे में शख्स उसे वापस उठाकर मां के पास रख देता है. इतने में मां दौड़कर आती है और अपने बच्चे को देखकर चौंक जाती है. मां हिरण उस इंसान की नेकदिली को देखकर चौंक जाती है. जैसे उसे समझ ही नहीं रहा कि वो उसका शुक्रिया कैसे अदा करे. वो हवा में एक टांग उठाकर शख्स को देखती रह जाती है. ये प्यारा सा पल कैमरे में कैद हो जाता है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.
इस वीडियो को एक्स पर @awkwardgoogle नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अबतक 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 30 हज़ार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. लोग कमेंट के जरिए शख्स की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा- वो उसे कितने प्यार से देख रही थी. दूसरे यूजर ने कहा- हो सकता है वो हमला करना चाह रही हो. तीसरे यूजर ने लिखा- बेचारा बच्चा इंसान के पास ही रहना चाह रहा है.
Tagsशख्सजंगलखोए नन्हे हिरणमाँ से मिलायादेखें VIDEOManjunglelost baby deerreunited with motherwatch VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





