- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- जरा हटके
- /
- सांप के साथ खतरनाक...

x
Snake Viral Video: कई लोग पार्टियों में लोगों के बीच छाने के लिए कुछ ऐसा करने की कोशिश करते हैं, जिससे वो सबके बीच आकर्षण का केंद्र बन सकें. वहीं कई लोग लोगों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए बेजुबान जीवों के साथ खिलवाड़ करने से पीछे नहीं हटते हैं, जिसके चलते कई बार उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जेंडर रीविलिंग पार्टी (Gender Revealing Party) में एक शख्स मुंह में गुब्बारा (Balloon) लेकर सांप (Snake) के साथ खतरनाक स्टंट (Stunt) करने लगता है, लेकिन अगले ही पल नागराज कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देखने के बाद किसी की भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- घर पर ऐसा मत करना. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- कृपया मुझे बताएं कि अगर कुछ गड़बड़ हो जाए तो आपके पास क्या कोई एंटीडोट या एंबुलेंस मौजूद है? दूसरे यूजर ने लिखा है- सोशल मीडिया पर चंद लाइक के लिए बेजुबान का इस्तेमाल और जान खतरे में डालने के लिए इस शख्स को जेल में डाल देना चाहिए. वहीं तीसरे ने लिखा है- लगता है शख्स को गर्भवती महिला और होने वाले बच्चे की कोई परवाह नहीं है, तभी उसने जेंडर रीविलिंग के लिए ऐसा घिनौना तरीका अपनाया है.
सांप के साथ खतरनाक स्टंट करता शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेज पर सांप मौजूद है और उसके सामने एक शख्स खड़ा है, जिसके मुंह में एक काला गुब्बारा है. शख्स के साथ उसके बगल में एक गर्भवती महिला दिखाई दे रही है. इस स्टंट में शख्स फुले हुए काले गुब्बारे को मुंह से पकड़ लेता है और सांप के पास पहुंचकर उसे बार-बार छूता है. शख्स को बार-बार ऐसा करते देख सांप आदमी की ओर झपटता है और गुब्बारे पर वार कर देता है, जिससे गुब्बारा फट जाता है और फिर गुलाबी रंग के कागज के टुकड़े चारों तरफ बिखर जाते हैं और महिला को पता चल जाता है कि उसके गर्भ में बच्ची पल रही है.
Tagsसांपखतरनाक स्टंट करता शख्सदेखें वायरल VIDEOSnakea man doing dangerous stuntwatch the viral VIDEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





