जरा हटके

शख्स ने हाथों से पकड़ा विशाल किंग कोबरा, देखें VIDEO

Triveni
30 Jun 2025 3:50 PM IST
शख्स ने हाथों से पकड़ा विशाल किंग कोबरा, देखें VIDEO
x
Man lifts monstrous king cobra with bare hands: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना किसी सुरक्षा के ज़हर से भरे किंग कोबरा को अपने हाथों से पकड़ता नज़र आ रहा है. वीडियो को मशहूर वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट माइक होल्स्टन (Mike Holston) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिन्हें उनके खतरनाक और रोमांचक एनिमल वीडियो के लिए जाना जाता है.
शख्स ने नंगे हाथों पकड़ा विशाल किंग कोबरा
इस वीडियो में माइक एक वयस्क किंग कोबरा को पकड़ते हुए दिखाई देते हैं. यह वही सांप है, जो दुनिया के सबसे ज़हरीले और खतरनाक सापों में गिना जाता है. कोबरा की लंबाई माइक से भी ज़्यादा दिख रही है, जिससे इसकी ताकत और आकार का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. हैरानी की बात ये है कि माइक इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह शांत और नियंत्रित नज़र आते हैं. यह वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर धमाका कर गया और अब तक इसे 8 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. जहां कुछ लोग माइक की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूज़र्स ने इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक करार दिया है.
यहां देखें वीडियो

लोगों ने कहा- ये बहादुरी है या बेवकूफी?
एक यूज़र ने लिखा, इस इंसान को डर ही नहीं है। बिल्कुल पागलपन है ये. दूसरे ने चिंता जताते हुए कहा, सांप खूबसूरत है, लेकिन यह बहुत रिस्की है. अगर कुछ गड़बड़ हो जाता तो?. एक और ने कहा, वो ट्रेंड प्रोफेशनल है, लेकिन जंगली जानवरों से ऐसे निपटना खतरनाक हो सकता है. कुछ यूज़र्स ने
वीडियो को चेतावनी
के तौर पर देखा और लिखा, इस तरह का कंटेंट गलत संदेश देता है. लोग समझे बिना इसकी नकल कर सकते हैं.
हालांकि, माइक को जानने वाले फॉलोअर्स ने बताया कि वो सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं और उन्हें ऐसे जानवरों को हैंडल करने का अनुभव है. यह वीडियो जहां एक तरफ लोगों को रोमांचित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर यह एक गंभीर बहस भी छेड़ता है कि क्या ऐसे खतरनाक जानवरों के साथ इस तरह के स्टंट को प्रमोट किया जाना चाहिए? क्या इससे लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है?
Next Story